1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Tata Punch EV: टाटा पंच ईवी की लॉन्च डेट का खुलासा, जानें किस दिन होगी लॉन्च

Tata Punch EV: टाटा पंच ईवी की लॉन्च डेट का खुलासा, जानें किस दिन होगी लॉन्च

टाटा मोटर्स ने पिछले हफ्ते भारत में ऑल-इलेक्ट्रिक पंच को अनवील किया था। टाटा ने अब आखिरकार इसकी लॉन्च तिथि का खुलासा कर दिया है। इसे 17 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tata Punch EV :  टाटा मोटर्स ने पिछले हफ्ते भारत में ऑल-इलेक्ट्रिक पंच को अनवील किया था। टाटा ने अब आखिरकार इसकी लॉन्च तिथि का खुलासा कर दिया है। इसे 17 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का चौथा ऑल इलेक्ट्रिक मॉडल होगा, जो नए जेन 2 ईवी आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगा। निर्माता ने 21,000 रुपए के टोकन अमाउंट पर इसकी बुकिंग शुरु कर दी है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

पंच ईवी ने नई नेक्सॉन ईवी में सामने चौड़ाई में फैले एलईडी डीआरएल, लंबवत रखे गए एलईडी हेडलाइट्स और एक मोटा फ्रंट बम्पर है। साइड प्रोफाइल में एयरोडायनामिक अलॉय व्हील मिलते हैं। हालाँकि, पिछला सिरा कमोबेश अपने ICE (आंतरिक दहन इंजन) समकक्ष के समान ही है।

इंटीरियर में नई Punch EV  में  10.25-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल दिया है। अन्य सुविधाओं में 360-डिग्री कैमरा, लेदरेट सीटें, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कनेक्टेड कार टेक्नीक, एक वायरलेस चार्जर, हवादार फ्रंट सीटें, क्रूज़ कंट्रोल, सनरूफ मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...