1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Facebook-Instagram Down : मार्क जुकरबर्ग को लगी करीब 100 मिलियन डॉलर की चपत, वजह जान कर होंगे हैरान

Facebook-Instagram Down : मार्क जुकरबर्ग को लगी करीब 100 मिलियन डॉलर की चपत, वजह जान कर होंगे हैरान

बीते मंगलवार रात 9 बजे के आसपास मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सर्विसेज अचानक ठप पड़ गईं। दुनियाभर में हजारों यूजर्स फेसबुक, इंस्टाग्राम (Facebook-Instagram) और Threads के काम न करने की शिकायतें एक्स पोस्ट (Twitter) पर दर्ज कराने लगे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बीते मंगलवार रात 9 बजे के आसपास मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सर्विसेज अचानक ठप पड़ गईं। दुनियाभर में हजारों यूजर्स फेसबुक, इंस्टाग्राम (Facebook-Instagram) और Threads के काम न करने की शिकायतें एक्स पोस्ट (Twitter) पर दर्ज कराने लगे। लगभग दो घंटे तक ठप रहने के बाद रात 11 बजे के आसपास मेटा (Meta) की सभी सर्विसेज ने वापस काम करना शुरू कर दिया है, लेकिन इन दो घंटों ग्लोबल आउटेज के चलते मेटा (Meta)  के मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को अरबों रुपये की चपत लग गई।

पढ़ें :- Padma Awards 2026 : 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्‍मान, जानें लिस्‍ट में हैं और कौन-कौन नाम?

बता दें कि दुनियाभर में कई लाख यूजर्स न केवल एक-दूसरे से डिस्कनेक्ट हो गए। बल्कि बड़ा वित्तीय नुकसान भी हुआ। जानकारी के मुताबिक, मेटा (Meta)  के शेयर के दाम 1.5 प्रतिशत तक गिर गए।

फेसबुक, इंस्टाग्राम डाउन होने से ज़ुकरबर्ग को लाखों का नुकसान

मंगलवार को दुनियाभर में लाखों यूजर्स अचानक फेसबुक से फोर्स लॉगआउट हो गए। वहीं इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर यूजर्स को फीड नहीं दिख रही थी। इसके अलावा मैसेज भेजने में भी परेशानी आ रही थी। मेटा (Meta)  के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने X (Twitter) पर बताया कि मेटा की सर्विसेज किसी टेक्निकल खामी के चलते बाधित हुई हैं। और बाद में उन्होंने पोस्ट किया कि हमने जल्द से जल्द उन सभी के लिए सर्विसेज वापस चालू कर दी हैं जो आउटेज से प्रभावित थे। इसके साथ ही उन्होंने असुविधा के लिए खेद भी जताया।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मार्क ज़ुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)  ने इस बड़े आउटेज के चलते भारी नुकसान झेला है। Wedbus Securities के मैनेजिंग डायरेक्टर Dan Ives ने Dailymail.com को बताया कि मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने मंगलवार को दुनियाभर में बाधित हुई सेवाओं के चलते करीब 100 मिलियन डॉलर गंवा दिए।

पढ़ें :- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विमान का एक इंजन बंद, उठने लगा धुआं, जानें फिर क्या हुआ?

आखिर क्यों दुनियाभर में ठप हुईं मेटा की सर्विसेज?

बता दें कि 2021 में करीब 7 घंटे तक मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सर्वर डाउन हो गया था। हाांकि, इस बार आई तकनीकी खामी को मेटा ने दो घंटे में ही दूर कर दिया। DailyMail.com को फेसबुक के एक इनसाइडर ने बताया कि आउटेज के दौरान कंपनी के इंटरनल सिस्टम डाउन थे और मेटा के सर्विस डैशबोर्ड से सभी सर्विसेज में ‘बड़ी बाधा’ के संकेत मिले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...