1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तेज प्रताप अच्छे पायलट और रील भी अच्छा बनाते हैं, पहली बार अपने बड़े भाई पर तेजस्वी यादव ने की कोई  टिप्पणी

तेज प्रताप अच्छे पायलट और रील भी अच्छा बनाते हैं, पहली बार अपने बड़े भाई पर तेजस्वी यादव ने की कोई  टिप्पणी

तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) रील में माहिर हैं। इसके साथ वह विमान उड़ाने में भी सक्षम हैं। तेज प्रताप काफी अच्छे इंसान हैं और वह परिवार के बारे में सोचते हैं। यह बात तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  ने पहली बार अपने बड़े भाई पर कोई टिप्पणी की है। आरजेडी पार्टी से छह साल के निष्कासित किए जाने बाद पहली बार उन्होंने अपने बड़े भाई के लिए कुछ बोला है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) रील में माहिर हैं। इसके साथ वह विमान उड़ाने में भी सक्षम हैं। तेज प्रताप काफी अच्छे इंसान हैं और वह परिवार के बारे में सोचते हैं। यह बात तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  ने पहली बार अपने बड़े भाई पर कोई टिप्पणी की है। आरजेडी पार्टी से छह साल के निष्कासित किए जाने बाद पहली बार उन्होंने अपने बड़े भाई के लिए कुछ बोला है। तेजस्वी ने बताया कि तेज प्रताप परिवार के लिए प्रोटेक्टिव हैं और कई काम कर सकते हैं। तेज प्रताप ने महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिससे परिवार और पार्टी में दूरियां बढ़ गई हैं।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग


दरअसल, कुछ समय पहले तेज प्रताप की अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसके बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। तेज प्रताप यादव ने अब घोषणा की है कि वह महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। तेज प्रताप के ऐलान से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो सब काम कर सकते हैं। पायलट भी हैं, बांसुरी भी अच्छा बजाते हैं। रील भी बना लेते हैं और विधायक भी हैं। तेजस्वी ने आगे कहा कि उन्हें अच्छा लगता है कि लोग तेज प्रताप की रील्स देखते हैं। तेजस्वी के बयान से साफ है कि भले भी परिवार और पार्टी से तेज प्रताप दूर हैं, लेकिन छोटे भाई के दिल में आज भी हैं।

तेज प्रताप महुआ से लड़ रहे है निर्दलीय चुनाव

तेज प्रताप यादव ने पहले कहा था कि अनुष्का यादव वाली पोस्ट उन्हें बदनाम करने की साजिश थी। लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वह पोस्ट उन्होंने खुद की थी। शनिवार को तेज प्रताप ने ऐलान किया कि अब वह महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लोगों का समर्थन प्राप्त है। बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया मंच ‘टीम तेज प्रताप यादव’ से जुड़ रहे हैं।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...