1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तेज प्रताप यादव ने महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान, बोले- इस बार चाचा नीतीश कुमार नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री

तेज प्रताप यादव ने महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान, बोले- इस बार चाचा नीतीश कुमार नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख चीफ लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)  ने आगामी विधानसभा चुनाव वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय से लड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही अब तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)   ने टोपी भी बदल ली है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख चीफ लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)  ने आगामी विधानसभा चुनाव वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय से लड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही अब तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)   ने टोपी भी बदल ली है। राजद की हरी टोपी लगाने वाले तेज प्रताप पीली टोपी में नजर आए। चुनाव को लेकर उन्होने कहा कि हमने ‘टीम तेज प्रताप यादव’ (Team Tej Pratap Yadav) बनाई है। यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि एक ओपन प्लेटफॉर्म है, जहां हर किसी को जुड़ने और काम करने का मौका मिलेगा।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

तेज प्रताप ने कहा कि टीम तेज प्रताप यादव (Team Tej Pratap Yadav)  जनता तक पहुंचने का एक मंच है। जिसकी भी सरकार बने, अगर वे युवा, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करेंगे तो तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) पूरी ताकत से उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होने कहा कि इस बार चाचा (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। हम महुआ से चुनाव लड़ेंगे, विरोधी बहुत हैं, उन्हें खुजली होने लगी है।

तेज प्रताप ने कहा कि शाहपुरा से मदन कुमार टीम तेज प्रताप की ओर से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें साल 2015 में पहली बार तेज प्रताप महुआ से ही चुनाव जीते थे। हालांकि 2020 के चुनाव में तेज प्रताप समस्तीपुर जिले के हसनपुर से चुनाव जीते। अभी महुआ से राजद के मुकेश रौशन विधायक हैं। शनिवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा कि टीम तेजप्रताप के बैनर तले हम महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। 31 जुलाई को महुआ में मेरा कार्यक्रम है। अभी नई पार्टी बनाने का एजेंडा नहीं है।

 

अनुष्का यादव के साथ फोटो और पोस्ट विवाद के बाद से वो आरजेडी (RJD) से 6 साल के लिए निष्कासित हैं। परिवार से भी उन्हें बाहर कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को तेज प्रताप ने अपने एक्स अकाउंट से सभी बहनों और आरजेडी (RJD) को अनफॉलो कर दिया था। अब वो सिर्फ लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव को मिलाकर कुछ 6 लोगों को फॉलो कर रहे हैं।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...