1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तेजस्वी यादव ,बोले- जेडीयू को खा जाएगी बीजेपी, नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री

तेजस्वी यादव ,बोले- जेडीयू को खा जाएगी बीजेपी, नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of Opposition in Bihar Assembly Tejashwi Yadav) चुनाव से पहले बीजेपी ( BJP) और जेडीयू ( JDU)  पर हमलावर हैं। शुक्रवार को उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) परिस्थितियों का मुख्यमंत्री बताया है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of Opposition in Bihar Assembly Tejashwi Yadav) चुनाव से पहले बीजेपी ( BJP) और जेडीयू ( JDU)  पर हमलावर हैं। शुक्रवार को उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) परिस्थितियों का मुख्यमंत्री बताया है। तीसरे नंबर की पार्टी ( JDU) है। बिहार की जनता तो इनको (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री बनाना नहीं चाहती है। सबसे बड़ी पार्टी तो आरजेडी (RJD) थी तो बिहार की जनता ने तो पहले ही नकार दिया। हां जोड़-तोड़ करके कभी इधर कभी उधर करके मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कुछ दिनों पहले पीएम मोदी (PM Modi) भागलपुर दौरे पर आए थे। उस वक्त उन्होंने नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री कहा था। इस पर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि अभी लाडला मुख्यमंत्री कहना मजबूरी है। इस सवाल पर कि उनके (Nitish Kumar) बेटे (Nishant Kumar) कह रहे हैं जनता से कि पिछली बार कम सीट मिली थी तो इस बार थोड़ा बढ़ा दें। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले तो कहने की जरूरत नहीं पड़ती थी। अब तो कहने की भी जरूरत पड़ रही है।

तेजस्वी ने निशांत को सलाह दी कि उन्हें जल्दी आना चाहिए, वो हमारे भाई

तेजस्वी ने कहा,कि निशांत हमारे भाई हैं। उनका आदर है, सम्मान है। हम तो चाहेंगे कि वो जल्दी आ जाएं (राजनीति में) नहीं तो बीजेपी (BJP) जेडीयू ( JDU)  को खा जाएगी। शरद जी की बनाई हुई पार्टी है। कमान संभालने को लेकर तेजस्वी ने निशांत को सलाह दी कि उन्हें जल्दी आना चाहिए।

निशांत आएंगे तो पार्टी (JDU) बच जाएगी? इस सवाल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  ने कहा कि कुछ संभावनाएं रहेंगी, शायद बच जाए। निशांत पार्टी के लिए कैसा काम करते हैं ये देखना होगा। हम लोग भी राजनीति में आए तो हमारे माता-पिता या परिवार के लोगों ने नहीं कहा था कि राजनीति में आ जाओ। जरूरत हुई बिहार के लोगों को, हमारे वोटर्स को, कार्यकर्ताओं को, नेताओं को, कि आना चाहिए तो हम आए।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...