1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बताइए दोनों में कौन सा SIR है सही…पंचायत और विधानसभा की मतदाता सूची में वोटरों की संख्या अलग-अलग होने पर बोले अखिलेश यादव

बताइए दोनों में कौन सा SIR है सही…पंचायत और विधानसभा की मतदाता सूची में वोटरों की संख्या अलग-अलग होने पर बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने विधानसभा और पंचायत की वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या पर सवाल उठाया और पूछा कि इसमें कौन सा एसआईआर सही है? साथ ही कहा, बीजेपी के दबाव में आप वोट लूट का एक्वेशन इक्वल करना भूल गये और आपकी पोल पूरी तरह से खुल गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने विधानसभा और पंचायत की वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या पर सवाल उठाया और पूछा कि इसमें कौन सा एसआईआर सही है? साथ ही कहा, बीजेपी के दबाव में आप वोट लूट का एक्वेशन इक्वल करना भूल गये और आपकी पोल पूरी तरह से खुल गयी।

पढ़ें :- VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश SIR और वोट लूट का समीकरण…केन्द्रीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के वोटर लिस्ट का SIR कराया। उसी समय राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट का SIR कराया। दोनों SIR हर जगह समान BLO’s ने ही किया। आश्चर्यजनक ये की विधानसभा SIR के बाद पूरे प्रदेश के मतदाताओं की संख्या 2.89 करोड़ कम हो के 12.56 करोड़ ही रह गयी।

वही पंचायत SIR के बाद ग्रामीण मतदाताओं की संख्या 40 लाख बढ़के 12.69 करोड़ हो गयी। सीधा सवाल चुनाव आयोग से-बताइए की दोनों में कौन सा SIR सही है क्योंकि दोनों आकड़े एक साथ सही नहीं हो सकते। बीजेपी के दबाव में आप वोट लूट का एक्वेशन इक्वल करना भूल गये और आपकी पोल पूरी तरह से खुल गयी ।

पढ़ें :- जब बच्चे तक न उठा सकते आवाज़, तो कैसे कहें कि ये वतन है आज़ाद...अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर निशाना

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...