1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. नाइजर में आतंकवादियों ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किया हमला , 22 हमलावर ढेर

नाइजर में आतंकवादियों ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किया हमला , 22 हमलावर ढेर

अफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी नियामी में उस समय बड़ा आतंकी हमला हो गया जब अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला कर दिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Niger Airport Terror Attack : अफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी नियामी में उस समय बड़ा आतंकी हमला हो गया जब अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला कर दिया। खबरों के अनुसार, इस आतंकी हमले में नाइजर के कम से कम 11 सैनिकों की मौत हो गई और 2 नागरिकों की भी जान चली गई।

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

हालांकि, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और 22 हमलावरों को मौके पर ही ढेर कर दिया। यह हमला कितना बड़ा था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एयरपोर्ट और उसके आस-पास के इलाकों में कई घंटों तक लगातार गोलीबारी की आवाजें गूंजती रहीं।

खबरों के अनुसार, नाइजर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमलावरों ने राजधानी के डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया था। सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमले को विफल कर दिया। इस दौरान 20 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

टैक्सी से आए थे आतंकी
चश्मदीदों के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एयरपोर्ट के मुख्य Security checkpoint के पास अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। आतंकी एक टैक्सी में सवार होकर आए थे और जैसे ही उन्हें सुरक्षा घेरे पर रोका गया, उन्होंने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसके बाद सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। स्थानीय लोग लाठी-डंडों और हथियारों के साथ सुरक्षाबलों की मदद के लिए सड़कों पर उतर आए और आतंकियों को खदेड़ने में जुट गए।

पढ़ें :- Video-पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत , घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...