1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. अमेरिका में Tesla RoboTaxi सर्विस शुरू, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने खुद किया ऐलान

अमेरिका में Tesla RoboTaxi सर्विस शुरू, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने खुद किया ऐलान

Tesla RoboTaxi की सर्विस शुरू हो चुकी है, जिसका ऐलान खुद Tesla CEO Elon Musk ने पोस्ट करके किया। इस टैक्सी की शुरुआत ऑस्टिन में हुई है और इसकी पहले सफर की कीमत 4.20 अमेरिकी डॉलर (करीब 364 रुपये) है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। Tesla RoboTaxi की सर्विस शुरू हो चुकी है, जिसका ऐलान खुद Tesla CEO Elon Musk ने पोस्ट करके किया। इस टैक्सी की शुरुआत ऑस्टिन में हुई है और इसकी पहले सफर की कीमत 4.20 अमेरिकी डॉलर (करीब 364 रुपये) है।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

यह एक बिना ड्राइवर की टैक्सी है। Tesla Robotaxi में Full Self-Driving (FSD) टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है, जिसकी मदद से यह टैक्सी बिना ड्राइवर के चलती है। ऑस्टिन में रविवार की सुबह इसकी शुरुआत की गई, जिसके बाद सड़कों पर कई जगह पर ये टैक्सी सरपट दौड़ती नजर आईं। इसमें कोई ड्राइवर नहीं था, जिसकी वजह से इन टैक्सियों ने कई लोगों को अट्रैक्ट किया है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर (Electric Vehicle Maker) की तरफ से अभी इसके बारे में डिटेल्स में ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। इस दौरान कंपनी ने कई इंफ्लुएंसर को इनवाइट किया था और इसमें सफर करने को कहा गया।

Elon Musk ने किया ये पोस्ट

ऑस्टिन की सड़कों पर करीब 10-20 Tesla Robotaxi को पेश किया है। इन टैक्सी की सबसे खास बात यह है कि यह बिना ड्राइवर के काम करती हैं. कंपनी ने इसके लिए अप्रूवल हासिल कर चुकी है।

पढ़ें :- राज्यपाल का पदभार संभलाते ही ब्रज मोहन बोले- भाजपा संगठन को ओडिशा में मजबूत करेंगे, BJD ने उठाए सवाल

ऐसे काम करता है Robotaxi का सिस्टम

Tesla ने अपनी कार के सिस्टम में कुछ खास सेंसर, कैमरा और हार्डवेयर का इस्तेमाल किया है। इसमें कैमरा, न्यूरल नेटवर्क और ऑटोपायलट हार्डवेयर का यूज किया है। इन सभी के साथ मिलकर FSD सिस्टम काम करता है और सेफ्टी की गारंटी देता है।

ऑटोमैटिक काम करता है नेविगेशन सिस्टम

Tesla Robotaxi में नेविगेशन के लिए AI सिस्टम को इंटीग्रेट किया गया है। Tesla का AI लेन बदलने, टर्न लेने, ट्रैफिक लाइट्स पर रुकने और पार्किंग स्पॉट आदि को पहचानने में मदद करता है।

क्या अब बदल जाएगा ट्रांसपोर्ट का तरीका?

Tesla Robotaxi आने के बाद, क्या ये ट्रांसपोर्ट की दुनिया में एक क्रांति ला सकता है। दरअसल, भारत समेत दुनियाभर में टैक्सी या ट्रांसपोर्ट में सबसे बड़ी चिंता सेफ्टी की होती है। Robotaxi का ऑस्टिन में ऑपरेशन सफल रहता है तो इसे दुनिया के दूसरे देश भी फॉलो कर सकते हैं।

पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...