1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Thailand Police Plane Crash : थाईलैंड पुलिस का विमान हुआ हादसे का शिकार, 5 की मौत 1 घायल

Thailand Police Plane Crash : थाईलैंड पुलिस का विमान हुआ हादसे का शिकार, 5 की मौत 1 घायल

 थाईलैंड के एक लोकप्रिय समुद्र तट शहर के पास एक छोटा पुलिस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Thailand Police Plane Crash :  थाईलैंड के एक लोकप्रिय समुद्र तट शहर के पास एक छोटा पुलिस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, विमान में छह पुलिस अधिकारी सवार थे। दुर्घटना का कारण अभी अज्ञात है। अधिकारी वर्तमान में विमान के ब्लैक बॉक्स से डेटा सहित साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ‘रॉयल थाई’ पुलिस के प्रवक्ता अर्चायोन क्रेथोंग ने बताया कि हुआ हिन जिले में पैराशूट प्रशिक्षण की तैयारी के लिए विमान परीक्षण उड़ान पर था लेकिन सुबह आठ बजे के आसपास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...