1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. बीजेपी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का पढ़ाती है पाठ, अनुराग ठाकुर लुई विटॉन ब्रांड की 80 हजार बेल्ट पहने नजर आए,13 सेकंड के वीडियो ने खोली पोल

बीजेपी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का पढ़ाती है पाठ, अनुराग ठाकुर लुई विटॉन ब्रांड की 80 हजार बेल्ट पहने नजर आए,13 सेकंड के वीडियो ने खोली पोल

संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session) में एक ऐसा मामला मंगलवार को सामने आया, जब बजट सत्र के दौरान बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर (BJP Anurag Thakur) का एक 13 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है। इस वीडियो ने देखते ही देखते “स्वदेशी बनाम विदेशी” की बहस को फिर से हवा दे दी। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session) में एक ऐसा मामला मंगलवार को सामने आया, जब बजट सत्र के दौरान बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर (BJP Anurag Thakur) का एक 13 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है। इस वीडियो ने देखते ही देखते “स्वदेशी बनाम विदेशी” की बहस को फिर से हवा दे दी।

पढ़ें :- कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने राहुल गांधी से की मुलाकात, कहा-मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं

80 हजार की बेल्ट का दावा

यह घटना सोमवार की है, लेकिन वीडियो आज सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। बीते दिन जब लोकसभा में शोर-शराबा चल रहा था और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) अपनी सीट से खड़े हुए। कैमरे में उनकी कमर पर बंधी बेल्ट साफ दिखाई दी, जिस पर एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय लग्ज़री ब्रांड का मोनोग्राम नज़र आ रहा था। सोशल मीडिया (Social Media)  यूज़र्स का दावा है कि यह फ्रांस की प्रसिद्ध कंपनी लुई विटॉन की बेल्ट (Louis Vuitton Belt) है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। कुछ ही पलों बाद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) उस बेल्ट को ढकते हुए दिखे और फिर गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के समर्थन में बोलते नज़र आए।

स्वदेशी की राजनीति और सोशल मीडिया का सवाल

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने लिखा कि बीजेपी जनता को स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का पाठ पढ़ाती है, लेकिन उसके नेता खुद विदेशी लग्ज़री सामान का इस्तेमाल करते हैं। यूज़र्स ने इसे बीजेपी की नीति और नेताओं की जीवनशैली के बीच विरोधाभास बताया। कुछ पोस्ट्स में यहां तक कहा गया कि आम लोगों से सादगी की उम्मीद की जाती है, जबकि नेता महंगे विदेशी ब्रांड अपनाते हैं।

छोटी बेल्ट, बड़ी सियासी गूंज

पढ़ें :- 'राहुल केस लड़ते रहेंगे, जो भी सच है वह दुनिया के सामने आना चाहिए...' भिवंडी कोर्ट में पेशी के बाद बोले कांग्रेस नेता के वकील

हालांकि अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इतना साफ है कि 13 सेकंड का यह वीडियो एक बार फिर राजनीति में प्रतीकों की ताकत दिखा गया है। एक बेल्ट अब सिर्फ फैशन का सामान नहीं, बल्कि स्वदेशी और विदेशी के बीच चल रही सियासी बहस का नया चेहरा बन चुकी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...