1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. केंद्र सरकार दे रही 5 रुपये लाख तक की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड, जानिए कैसे कर पाएंगे अप्लाई

केंद्र सरकार दे रही 5 रुपये लाख तक की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड, जानिए कैसे कर पाएंगे अप्लाई

Credit Card: केंद्र सरकार छोटे कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। जिनके माध्यम से देश की जनता स्किल डेवलपमेंट के साथ-साथ लोन के लिए भी मुद्रा जैसी योजनाओं का लाभ उठा सकती है। इसी कड़ी में सरकार ने आम बजट में क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने का भी ऐलान किया है। आइये इस योजाना के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- UP MLC Elections : अखिलेश यादव , बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार

दरअसल, केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने एक फरवरी को आम बजट पेश करते हुए कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड (Customised Credit Card) शुरू करने का ऐलान किया था। निर्मला सीतारमण ने कहा था कि हम उद्यम पोर्टल पर रजिस्टर्ड माइक्रो यानी सूक्ष्म उद्यमों के लिए 5 लाख रुपये की लिमिट वाले स्पेशल कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड शुरू करेंगे। पहले वर्ष में 10 लाख कार्ड जारी किए जाएंगे।

स्पेशल कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड कैसे करें अप्लाई

अगर आप भी केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले उद्यम पोर्टल- msme.gov.in. पर विजिट करें। जहां पर Quick Links सेक्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Udyam Registration पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यहां पर विस्तार से रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट और एलिजबिलिटी के बारे में जानकारी भी मिल जाएगी। जिसके हिसाब से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्टर्ड माइक्रो उद्यमों के लिए क्रेडिट कार्ड की सुविधा है।

पढ़ें :- Cyclone Arnab : लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा, वाराणसी-अयोध्या समेत इन जिलों में 3 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...