1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार में महागठबंधन के पक्ष में फ़ैसला आ चुका है, वहां इस बार ख़ुशहाली की दिवाली लालटेन जलाकर मनाई जाएगी: अखिलेश यादव

बिहार में महागठबंधन के पक्ष में फ़ैसला आ चुका है, वहां इस बार ख़ुशहाली की दिवाली लालटेन जलाकर मनाई जाएगी: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन दिनों ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। बिहार में वो महागठबंधन के प्रत्यायाशियों के पक्ष में लगातार रैलियां भी कर रहे हैं। अब वो रायपुर पहुंचे हैं, जहां पर उनका स्वागत पटाखे जलाकर किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि, ऐसा लग रहा है कि, दिवाली अभी चल रही है। इस बार बिहार में दिवाली लालटेन जलाकर मनाई जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

रायपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन दिनों ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। बिहार में वो महागठबंधन के प्रत्यायाशियों के पक्ष में लगातार रैलियां भी कर रहे हैं। अब वो रायपुर पहुंचे हैं, जहां पर उनका स्वागत पटाखे जलाकर किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि, ऐसा लग रहा है कि, दिवाली अभी चल रही है। इस बार बिहार में दिवाली लालटेन जलाकर मनाई जाएगी।

पढ़ें :- नोएडा हवाई अड्डे पर जलभराव के बाद अखिलेश ने कसा तंज, बोले-जहां भाजपा सरकार, वहां महाभ्रष्टाचार, अब क्या एअरपोर्ट पर नाव चलेगी?

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, रायपुर में जब पटाखों से हमारा स्वागत हुआ तो हमारे मन में आया कि कह दें कि लगता है दिवाली अभी चल रही है… और चलनी भी चाहिए क्योंकि बिहार में महागठबंधन के पक्ष में फ़ैसला आ चुका है। वहां इस बार ख़ुशहाली की दिवाली लालटेन जलाकर मनाई जाएगी। बिहार का गांव-गांव चमकेगा-चहकेगा।

पढ़ें :- अखिलेश का योगी सरकार से सवाल- क्या किसान को ‘1 रुपये किलो’ आलू की क़ीमत देने से बनेगी ‘1 ट्रिलियन’ डॉलर की इकोनॉमी

बता दें कि, बिहार में पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जाएंगे। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए अब सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...