1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 25 अगस्त 2023 का राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल

25 अगस्त 2023 का राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल

25 अगस्त 2023 का राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 25 अगस्त 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

25 अगस्त 2023 का राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 25 अगस्त 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। माता लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जानिए आचार्य रत्नाकर तिवारी से किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान?

पढ़ें :- 18 अप्रैल 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल

मेष राशि – माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार की सुख-सुविधाओं के विस्तार में खर्च बढ़ेंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा।

वृष राशि- कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

मिथुन  राशि- आज वाणी में मधुरता रहेगी। मन अशान्त हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।

कर्क राशि – मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता का साथ मिलेगा।

पढ़ें :- 28 मार्च 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

सिंह  राशि- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

कन्या राशि – मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिणाम में सुख-शान्ति रहेगी।

वृश्चिक राशि – आज वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ मिल सकता है।

धनु – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Holika Dahan Totka: होलिका दहन के दिन कर लें ये टोटका, दूर होंगी पैसों की किल्लत, मिलेगी सुख समृद्धि

मकर राशि- आज आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि- कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि- आज शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...