1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बेटे जन्मदिन पर मोदी और शाह का दिया तोहफा ताउम्र रहेगा याद, दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता : भूपेश बघेल

बेटे जन्मदिन पर मोदी और शाह का दिया तोहफा ताउम्र रहेगा याद, दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता : भूपेश बघेल

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister of Chhattisgarh Bhupesh Baghel) के बेटे चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel) को शुक्रवार को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार कर लिया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह की पूर्व मुख्यमंत्री के भिलाई आवास पर छापा मारा था।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister of Chhattisgarh Bhupesh Baghel) के बेटे चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel) को शुक्रवार को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार कर लिया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह की पूर्व मुख्यमंत्री के भिलाई आवास पर छापा मारा था। भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने एक्स पर पोस्ट कर घटनाक्रम की जानकारी दी है।

पढ़ें :- लखनऊ: 8 साल पुराने एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी केस में फैसला, पूर्व सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा की आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है और ईडी आ गई। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ईडी भेज दी है।

बता दें आज ही चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है। पूर्व सीएम ने एक्स पर लिखा “जन्मदिन का जैसा तोहफ़ा मोदी और शाह जी देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता। मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी। और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है। इन तोहफों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।”

पढ़ें :- IIT बॉम्बे केस के बाद चर्चा में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला, गौर करिए उनके करियर और उपलब्धियों की लंबी लिस्ट पर

पढ़ें :- "गरीब जिंदगी जिएं बेतुका है..." मैथिली ठाकुर की लग्जरी कार पर बवाल, ट्रोलिंग के बीच कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब

क्या है मामला?

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला कथित तौर पर फरवरी 2019 में शुरू हुआ था। इस समय डिस्टिलरी से हर महीने 800 पेटी शराब लेकर 200 ट्रक भेजे जाते थे। बताया गया है कि शुरू के समय में प्रत्येक पेटी 2,840 रुपये में बेची जाती थी। बाद में जैसे-जैसे इस ऑपरेशन का विस्तार हुआ, महीने में इसकी मात्रा को दोगुना कर दिया गया और 400 ट्रक भेजे जाने लगे। इसके साथ ही पेटी की कीमत भी बढ़कर 3,880 रुपये हो गई।
जांच में सामने आया कि केवल तीन साल के भीतर ही कथित तौर पर 60 लाख से अधिक पेटी शराब अवैध रूप से बेची गई, जिससे लगभग 2,174.60 करोड़ रुपये का अवैध राजस्व अर्जित हुआ।

पढ़ें :- IIT बॉम्बे के डायरेक्टर ने नहीं दिया इस्तीफा, जानें किस बयान के लिए माफी मांगी?

रिपोर्ट : सतीश सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...