1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया कि वह अब घबरा कर जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं : राहुल गांधी

नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया कि वह अब घबरा कर जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता व वायनाड से सांसद राहुल गांधी एक पोस्ट पर लिखा कि पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि घबरा कर वह अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व वायनाड से सांसद राहुल गांधी एक पोस्ट पर लिखा कि पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि घबरा कर वह अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं।

पढ़ें :- IRCTC Money Laundering Case : लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के ‘क्रांतिकारी मेनिफेस्टो’ को मिल रहे अपार समर्थन के रुझान आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा, अपने रोज़गार, अपने परिवार और अपने भविष्य के लिए वोट करेगा। भारत भटकेगा नहीं।

देश ही नही पूरी दुनिया को भी पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर रविवार को लिखा कि देश ही नही पूरी दुनिया को भी पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं। आज जिस तरह एक बार फिर झूठ का सहारा लेकर कांग्रेस न्याय पत्र और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे भ्रम फैलाया वो स्तरहीन और मानसिक दिवालियापन का परिचय है।

‘ देश का प्रधानमंत्री बेहद झूठा है,लेकिन आज  मर्यादा की वो सीमा लांघ डाली जो पाप है’ 

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो जारी कर कहा कि देश का प्रधानमंत्री बेहद झूठा है,लेकिन आज नरेंद्र मोदी ने मर्यादा की वो सीमा लांघ डाली जो पाप है ।’मंगलसूत्र’ पर गंदी वाहियात टिप्पणी करके उन्होंने दाम्पत्य के सबसे पवित्र प्रतीक का अपमान किया है। हर ब्याहता का अपमान किया है। हद कर दी है। पर याद रखियेगा, हम भटकेंगे नहीं।

पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

 

पढ़ें :- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का पोस्टर किया जारी, जानें अंजलि अरोड़ा और देव शर्मा क्या बोले?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...