1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. AAP और BJP के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है राजधानी की जनता, दिल्ली में आ रही है कांग्रेस : सासंद प्रियंका गांधी

AAP और BJP के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है राजधानी की जनता, दिल्ली में आ रही है कांग्रेस : सासंद प्रियंका गांधी

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में कांग्रेस महा​सचिव व सासंद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary and MP Priyanka Gandhi Vadra) शनिवार को चांदनी चौक ​विधानसभा सीट पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम छोटे थे, तब हमारी दादी इंदिरा गांधी जी हमें सीताराम बाजार की राम लीला में लेकर आती थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में कांग्रेस महा​सचिव व सासंद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary and MP Priyanka Gandhi Vadra) शनिवार को चांदनी चौक ​विधानसभा सीट पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम छोटे थे, तब हमारी दादी इंदिरा गांधी जी हमें सीताराम बाजार की राम लीला में लेकर आती थी। उस राम लीला में हर धर्म के लोग होते थे और वे उसमें भाग लेते थे। सासंद प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां सदियों से एक अलग संस्कृति रही है और सब प्यार से रहे हैं। दिल्ली देश का केंद्र है। यहां हमेशा से देश के कोने-कोने से लोग आते रहे, जो यहां आकर अपना जीवन बनाते। दिल्ली में एक मिसाल बननी चाहिए थी, जिससे हमें गर्व हो सके, लेकिन राजनीति के कारण यहां विकास के काम रुक गए।

पढ़ें :- भारत-वेस्टइंडीज 5वां टी20 बारिश में धुल सकता है, मैच रद्द हुआ तो 2-2 से खत्म होगी सीरीज

सासंद प्रियंका गांधी ने कहा कि  जो राजनीति एक-दूसरे को लड़ाती है, वह सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए काम करती है और BJP की हमेशा यही राजनीति रही है। नरेंद्र मोदी अपने भाषण में हमेशा दूसरों की आलोचना करते हैं। कहते हैं कि- जवाहर लाल नेहरू जी के कारण देश खाई में जा रहा है। दूसरी तरफ केजरीवाल कहते हैं कि हम नरेंद्र मोदी की वजह से काम नहीं कर पा रहे हैं। मैंने अपने जीवन में इनके जैसे कायर नेता नहीं देखे- जो किसी चीज की जिम्मेदारी लेना नहीं जानते।

पढ़ें :- मायावती ने चुनावी सर्वे को बताया FAKE, बसपा के खिलाफ साजिश रचने का आरोप

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी प्रत्याशी मुदित अग्रवाल के विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक में विशाल जनसभा को संबोधित किया। दिल्ली की जनता AAP और BJP के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। जनता को झूठे सपने दिखाकर अपने लिए शीशमहल बनाने वालों को दिल्ली कभी माफ नहीं करेगी। जनता का विश्वास अब कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस दिल्ली में आ रही है।

आज कल सार्वजनिक जीवन में जो भाषा है उसका स्तर गिर चुका है। इसके लिए एक जन दोषी नहीं है, सारे हैं। मैंने राहुल गांधी को कभी नहीं सुना कि वो किसी के बारे में खराब भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट के जजों की भी नहीं सुनती सरकार, 25 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर धरना देने का दिया अल्टीमेटम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...