1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ घटिया काम करने वाले एक पार्टी के पदाधिकारी हैं, उनके खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई : देवेंद्र फडणवीस

केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ घटिया काम करने वाले एक पार्टी के पदाधिकारी हैं, उनके खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई : देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे (Union Minister of State for Sports Raksha Khadse) की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना(Molestation Incident) सामने आई है। शुक्रवार महाशिवरात्रि के बाद जलगांव में चल रहे मेले में खडसे की बेटी से साथ छेड़छाड़ हुई। मेले में आये कुछ युवकों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की।

By santosh singh 
Updated Date

रायगढ़। महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे (Union Minister of State for Sports Raksha Khadse) की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना(Molestation Incident) सामने आई है। शुक्रवार महाशिवरात्रि के बाद जलगांव में चल रहे मेले में खडसे की बेटी से साथ छेड़छाड़ हुई। मेले में आये कुछ युवकों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

इस घटना पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra CM Devendra Fadnavis) ने कहा कि एक पार्टी के कुछ पदाधिकारी हैं, जिन्होंने ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि यह घटिया हरकत है। जलगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस तरह की प्रताड़ना गलत है। उन्हें माफ नहीं किया जा सकता और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाई

एसडीपीओ मुक्ताईनगर कृष्णत पिंगले (SDPO Muktainagar Krishnat Pingale) ने कहा कि 28 फरवरी 2025 को मुक्ताईनगर तालुका के कोथली गांव में एक यात्रा थी। मुक्ताईनगर शहर के अनिकेत घुई और उसके 6 दोस्त यात्रा में शामिल थे। उसी यात्रा में अनिकेत घुई और उसके दोस्तों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की। इसलिए हमने पीछा करने, छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है और साथ ही पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाई हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें भेजी गई हैं।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...