1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM और उनके सहयोगी अर्थव्यवस्था को लेकर कई दावा कर रहे लेकिन किसानों के सामने खड़ी मंदी की सच्चाई से बस भाग रहे : जयराम रमेश

PM और उनके सहयोगी अर्थव्यवस्था को लेकर कई दावा कर रहे लेकिन किसानों के सामने खड़ी मंदी की सच्चाई से बस भाग रहे : जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने फसल के दामों की MSP को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि, मकई, सोयाबीन, मूंग, अरहर, कपास और बाजरा जैसी फसलों के बाज़ार भाव फिलहाल उनके न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से काफी नीचे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने फसल के दामों की MSP को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि, मकई, सोयाबीन, मूंग, अरहर, कपास और बाजरा जैसी फसलों के बाज़ार भाव फिलहाल उनके न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से काफी नीचे हैं।

पढ़ें :- Script Ready : नीतीश कुमार 14 अप्रैल को दे सकते हैं मुख्यमंत्री पर से इस्तीफा, नई सरकार का गठन 18 अप्रैल से पहले

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री और उनके सहयोगी अर्थव्यवस्था में तेजी का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि वे देशभर के किसानों के सामने खड़ी मंदी की सच्चाई से बस भाग रहे हैं।

मकई, सोयाबीन, मूंग, अरहर, कपास और बाजरा जैसी फसलों के बाज़ार भाव फिलहाल उनके न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से काफी नीचे हैं।nइसी वजह से किसानों के संगठन MSP की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं, जिसे देश के पूर्व उपराष्ट्रपति ने भी पुरज़ोर समर्थन किया था।

 

पढ़ें :- भाजपा नेता केसवन ने सीएम पर साधा निशाना, कहा- घबराहट में मनगढ़ंत नैरेटिव गढ़ रहे है मुख्यमंत्री
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...