1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 200MP कैमरे और 16GB RAM वाले Redmi फोन की कीमत औंधे मुंह गिरी, आधे दाम में खरीदने का मौका

200MP कैमरे और 16GB RAM वाले Redmi फोन की कीमत औंधे मुंह गिरी, आधे दाम में खरीदने का मौका

Redmi Note 13 Pro Price Cut: शाओमी के सब ब्रैंड रेडमी के लो बजट से लेकर मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट तक स्मार्टफोन्स भारत में खूब पसंद किए जाते हैं। इस बीच कंपनी के 200MP कैमरे और 16GB रैम वाले स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की गयी है। दरअसल, Redmi Note 13 Pro को 15 हजार रुपये के बजट में खरीद सकते हैं, जबकि इस मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट का प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत 30 हजार रुपये हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर Redmi Note 13 Pro को 28,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। जिसे यूजर्स इस समय 39% के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। ऑफर में कंपनी इसे सिर्फ 17,499 रुपये की कीमत में सेल कर सकती है। इसके अलावा, ग्राहकों को 5% का कैशबैक भी मिलेगा लेकिन, इसके लिए Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करना होगा। इस फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आपके पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन अच्छी है तो प्लेटफॉर्म पर 15,950 रुपये तक में एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन के आधार पर ही एक्सचेंज वैलयू मिलेगी।

Redmi Note 13 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस Redmi फोन में प्लास्टिक फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल मिलता है। यह फोन 6.67 इंच की एमोलेड स्क्रीन के साथ आता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए इस स्मार्टफोन में IP54 रेटिंग मिलती है। आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है जिसे यूजर्स अपग्रेड कर सकते हैं। फोन की मैमोरी की बात करें तो इसमें 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 200+8+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा, फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...