कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) समुदाय के 20 सांसद पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में 'ज़ीरो FIR' दर्ज कराने पहुंचे हैं। बता दें कि यह मामला 10 अगस्त 2026 को हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई छुआछूत की घटना से जुड़ा है, जो SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत दंडनीय अपराध है।
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) समुदाय के 20 सांसद पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में ‘ज़ीरो FIR’ दर्ज कराने पहुंचे हैं। बता दें कि यह मामला 10 अगस्त 2026 को हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई छुआछूत की घटना से जुड़ा है, जो SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत दंडनीय अपराध है।
Twenty SC/ST MPs are at Parliament Street Police Station to file a Zero FIR for an act of untouchability, punishable under the SC/ST (Prevention of Atrocities) Act, 1989, committed against Congress President Shri @kharge at Haldwani on 10th Aug 2026.
Even after two hours of… pic.twitter.com/rfV8quBmRj
— Congress (@INCIndia) September 8, 2026
कांग्रेस पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दो घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद भी, SHO ने ज़ीरो FIR दर्ज करने और इसका लिखित कारण देने से इनकार कर दिया। पार्टी ने लिखा कि अगर SC/ST सांसदों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, तो ज़रा सोचिए कि किसी अत्याचार के खिलाफ FIR दर्ज कराने की कोशिश करने वाले एक आम SC/ST नागरिक की क्या हालत होती होगी?