1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CM रेखा गुप्ता के सरकारी बंगले के रेनोवेशन का टेंडर हुआ रद्द, विपक्षी दल के नेता लगातार बोल रहे थे हमले

CM रेखा गुप्ता के सरकारी बंगले के रेनोवेशन का टेंडर हुआ रद्द, विपक्षी दल के नेता लगातार बोल रहे थे हमले

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन के लिए निकला टेंडर रद्द हो गया है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी की तरफ से पत्र जारी किया गया है और टेंडर को रद्द करने के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के बंगले के रेनोवेशन के लिए निकला टेंडर रद्द हो गया है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी की तरफ से पत्र जारी किया गया है और टेंडर को रद्द करने के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है। दरअसल, सीएम के बंगले के रेनोवेशन का टेंडर जारी के बाद बाद से विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से लगातार भाजपा पर हमले किए जा रहे थे। आम आदमी पार्टी ने सीएम के बंगले को ‘माया महल’ नाम दे दिया था। वहीं, अब इस टेंडर को रद्द कर दिया गया है।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

बंगले की सजावट और साज सज्जा के लिए इस टेंडर के तहत 60 लाख रुपयों को इस तरह खर्च किया जाना था। इसमें दो टन के 24 एसी, 5 बड़े एचडी टीवी, 6 गीजर और झूमर समेत तमाम तरह की लाइटें लगाई जानी थीं। इस रेनोवेशन में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिकल वायरिंग समेत तमाम तरह के बिजली से संबंधित काम होने थे। इसका कुल खर्च 5940170 रुपये होना था, जिसे प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता को दो बंगले आवंटित हुए थे। इनमें से पीडब्ल्यूडी ने बंगला नंबर-1 के लिए रेनोवेशन का टेंडर जारी किया था। यहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद रहेंगी। वहीं, उनका दूसरा बंगला, बंगला नंबर-2 फिलहाल कैंप ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

 

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...