1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महाराष्ट्र जलगांव भीषण ट्रेन हादसे की त्वरित जांच हो और दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा मिले : राहुल गांधी

महाराष्ट्र जलगांव भीषण ट्रेन हादसे की त्वरित जांच हो और दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा मिले : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi) ने गुरुवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव (Jalgaon) में बुधवार शाम को हुए भीषण ट्रेन हादसे (Horrific Train Accident) को बड़ा ​बयान दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi) ने गुरुवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव (Jalgaon) में बुधवार शाम को हुए भीषण ट्रेन हादसे (Horrific Train Accident) को बड़ा ​बयान दिया है। एक्स पोस्ट पर लिखा कि महाराष्ट्र (Maharashtra)  के जलगांव (Jalgaon)  में हुए भीषण ट्रेन हादसे (Horrific Train Accident)  में कई लोगों के मौत और कईयों के घायल होने की ख़बर बेहद दुखद और व्यथित करने वाली है।

पढ़ें :- Moradabad News : राजीव चन्ना, बोले-BJP टिकट देगी तो लड़ूंगा 2027 का विधानसभा चुनाव, सपा में जानें की अटकलें

पढ़ें :- UPTET Exam 2026 : यूपीटीईटी परीक्षा देने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश मिलेगा, शासन ने जारी किया आदेश

उन्होने कहा कि शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार और प्रशासन सुनिश्चित करे कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज हो। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन की मदद करें। उन्होंने कहा कि आग लगने की अफवाह कैसे फैली और इतना भीषण हादसा (Horrific Accident) कैसे हुआ इसकी त्वरित जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा मिलनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...