1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. आम के छिलके में छिपे हैं ये फायदे, कैंसर के खतरे को भी करता है कम

आम के छिलके में छिपे हैं ये फायदे, कैंसर के खतरे को भी करता है कम

आम खाने के फायदे तो आपको पता ही होंगे पर क्या आपको पता है आम के छिलके में भी कई फायदे है। कई बार लोग आम खाकर उसके छिलके को फेंक देते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आम खाने के फायदे तो आपको पता ही होंगे पर क्या आपको पता है आम के छिलके ( mango peel face pack) में भी कई फायदे है। कई बार लोग आम खाकर उसके छिलके को फेंक देते है।

पढ़ें :- Tips to heal cracked heels: फटी एड़ियों कर रही है परेशान, अपनाएं ये बेहतरीन उपाय कुछ ही दिन में दिखेगा असर

पर क्या आपको पता है आम का छिलका ( mango peel face pack)  न सिर्फ चेहरे से जुड़ी कई दिक्कतों को सही कर देता है। साथ ही आम के छिलके में मौजूद तत्वों से कैंसर से बचाव करता है। आम से ज्यादा पोषक तत्व आम के छिलकों में होता है। उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले हानिकारक नुकसान को कम करने में मदद करता है।

आम के छिलकों ( mango peel face pack)  को सुखाकर उसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद उसमें गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम होंगी। अगर आपके चेहरे पर फुंसी के दाग पड़ गए है तो आम के छिलकों का पेस्ट बनाकर उसे लगा लें।

सूखने के पास धो लें। कुछ दिन में लगाने से दाग हल्के पड़ जाएंगे। आम के छिलकों ( mango peel face pack)  में विटामिन सी पाया जाता है जो जहां टैनिंग है वहां लगाएं। 15 से 20 मिनट लगाकर छोड़। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। करीब एक महीने तक ऐसा करते रहें।

पहले से काफी फर्क नजर आएगा। आम पेड़ पौधों के लिए भी बहुत लाभदायक है।  उससे प्राकृतिक शक्ति पैदा होती है। आम के छिलकों में विटामिन, बी 6, ए और सी के साथ ही कॉपर, फोलेट भी अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। आम के छिलकों में पौधों को मिलने वाला फाइबर मौजूद होता है। जैविक खाद के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

पढ़ें :- Skin care: फेशियल कराने के बाद आप भी करती हैं ये काम तो आज ही बदल दें ये आदत, डैमेज हो सकती है स्किन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...