1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Ganesh Chaturthi 2025: इन मुस्लिम सितारों की बप्पा में है गहरी आस्था, धूमधाम से मनाते हैं गणेश उत्सव

Ganesh Chaturthi 2025: इन मुस्लिम सितारों की बप्पा में है गहरी आस्था, धूमधाम से मनाते हैं गणेश उत्सव

गणेश उत्सव आ चुका है और हर साल की तरह इस बार भी देशभर में बप्पा का हर्षोउल्लास के साथ स्वागत किया जा रहा हैं। वहीं ये परंपरा महाराष्ट्र से शुरू हुई है इसीलिए महाराष्ट्र में गणपति उत्सव की खूब धूम मची हुई है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस रंग में रंगे नज़र आते हैं। दिलचस्प बात है कि कई मुस्लिम सितारे भी हर साल गणेश उत्सव धूमधाम से मनाते हैं. इस लिस्ट में सलमान खान और शाहरुख खान सहित कई स्टार्स शामिल हैं।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

गणेश उत्सव आ चुका है और हर साल की तरह इस बार भी देशभर में बप्पा का हर्षोउल्लास के साथ स्वागत किया जा रहा हैं। वहीं ये परंपरा महाराष्ट्र से शुरू हुई है इसीलिए महाराष्ट्र में गणपति उत्सव की खूब धूम मची हुई है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस रंग में रंगे नज़र आते हैं। दिलचस्प बात है कि कई मुस्लिम सितारे भी हर साल गणेश उत्सव धूमधाम से मनाते हैं. इस लिस्ट में सलमान खान और शाहरुख खान सहित कई स्टार्स शामिल हैं.

पढ़ें :- एलपीजी की आसमान छूती कीमतों पर 'बिग बॉस 15' कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने कसा तंज, बोले- बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस सिलेंडर बेचने में है...

 

सलमान खान गणपति उत्सव धूमधाम से मनाते हैं
सलमान खान की बहन अर्पिता हर साल अपने घर पर गणपति का स्वागत करती हैं. इस उत्सव में सलमान खान भी पूरी आस्था के साथ शामिल होते हैं. वे इस दौरान सुपरस्टार और उनका पूरा परिवार बप्पा की भक्ति में लीन नजर आता है.

Ganesh Chaturthi 2025: इन मुस्लिम सितारों की बप्पा में है गहरी आस्था, धूमधाम से मनाते हैं गणेश उत्सव

पढ़ें :- फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज से पहले 50 करोड़ की कमाई कर दुनिया में बजाया डंका, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की उम्मीद

शाहरुख खान भी मनाते हैं गणेश उत्सव

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान  होली-दिवाली सहित सभी हिंदू त्योहार सेलिब्रेट करते हैं. किंग खान अपने पूरे परिवार के साथ गणेश उत्सव भी मनाते हैं. हर साल उनके घर में गणपति जी विराजमान होते हैं.

Ganesh Chaturthi 2025: इन मुस्लिम सितारों की बप्पा में है गहरी आस्था, धूमधाम से मनाते हैं गणेश उत्सव

सैफ अली भी गणेश उत्सव सेलीब्रेट करते हैं
सैफ अली खान मुस्लि हैं लेकिन उनकी शादी करीना कपूर से हुई है. इस कारण वे भी सारे हिंदू त्योहार मनाते हैं. गणेश उत्सव पर भी उनके घर में बप्पा का पूरी श्रद्धा के साथ स्वागत किया जाता है.

पढ़ें :- फरमान खान के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। यह लव जिहाद नहीं : मोनालिसा

सारा अली खान भी गणपति बप्पा में रखती हैं गहरी आस्था
सारा अली खान की हिंदू धर्म में गहरी आस्था है। सारा को अक्सर केदारनाथ, अमरनाथ सहित मंदिरों के दर्शन करते देखा जाता है. वे गणेश चतुर्थी का त्योहार भी काफी हर्षोल्लास के साथ मनाती, उन्होंने इंस्टा पर कई बार तस्वीरें भी शेयर की हैं.

Ganesh Chaturthi 2025: इन मुस्लिम सितारों की बप्पा में है गहरी आस्था, धूमधाम से मनाते हैं गणेश उत्सव

हिना खान भी गणपति में रखती हैं आस्था
टीवी एक्ट्रेस हिना खान मुस्लिम हैं लेकिन वे गणेश उत्सव धूमधाम से मनाती हैं। इसके वजह से हिना कई बार लोगों के निशाने पर आ जाती हैं लोग उन्हे काफी ट्रोल करते हैं लेकिन एक्ट्रेस को इस सब से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो बड़े सम्मान के साथ भगवान गणेश जी की पूजा करती है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...