1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. DUSU के पूर्व अध्यक्ष को इस गैंगस्टर ने जान से मारने की दी धमकी, मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

DUSU के पूर्व अध्यक्ष को इस गैंगस्टर ने जान से मारने की दी धमकी, मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के पूर्व अध्यक्ष और एनएसयूआई नेता रोनक खत्री (NSUI Leader Ronak Khatri) को सोमवार को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। खत्री ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से शिकायत दर्ज कराई है और तत्काल सुरक्षा की मांग की है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के पूर्व अध्यक्ष और एनएसयूआई नेता रोनक खत्री (NSUI Leader Ronak Khatri) को सोमवार को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। खत्री ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  से शिकायत दर्ज कराई है और तत्काल सुरक्षा की मांग की है।

पढ़ें :- DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 1 लाख 51 हजार से ज्यादा छात्र डाल रहे वोट, 158 बूथ और 1,100+ EVMs के बीच कड़ी सुरक्षा

यूक्रेन कोड से आया धमकी भरा कॉल

रोनक खत्री (Ronak Khatri) ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर 12:44 बजे उन्हें यूक्रेन के कंट्री कोड से फोन आया। कॉलर ने खुद को रोहित गोदारा गैंग (Rohit Godara Gang) से जुड़ा बताते हुए पांच करोड़ की मांग की और धमकी दी कि रकम नहीं देने पर उनकी हत्या कर दी जाएगी।

व्हाट्सऐप पर भी दोहराई गई धमकी

खत्री ने बताया कि कॉल के तुरंत बाद उन्हें उसी नंबर से एक व्हाट्सऐप मैसेज भी मिला, जिसमें फिर से रकम की मांग और मौत की धमकी दी गई। शिकायत में उन्होंने कॉल और मैसेज के स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को भेजे हैं।

पढ़ें :- हरियााणा में थाने के सामने ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग हुई, स्कॉर्पियो पर बरसाईं गोलियां, 7 घायल

‘मेरी और परिवार की सुरक्षा पर खतरा’

अपनी शिकायत में रोनक खत्री (Ronak Khatri)  ने लिखा कि ‘यह सिर्फ आपराधिक धमकी और रंगदारी का मामला नहीं है, बल्कि मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा पर गंभीर खतरा है।’ उन्होंने पुलिस से तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने और भारतीय दंड संहिता व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि

मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी (आउटर नॉर्थ) हरेश्वर स्वामी ने कहा कि आज दोपहर 2:52 बजे हमें रोनक खत्री (Ronak Khatri)  की ईमेल शिकायत प्राप्त हुई है। इसमें रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी का उल्लेख है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- ‘समझ आया तो ठीक नहीं तो अगली बार मार देंगे…’, कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों को रोहित गोदारा गैंग ने मारी गोली!
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...