1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. भारत में 3,000 रुपये तक महंगे हुए तीन शानदार 5G स्मार्टफोन, जाने नई रेट

भारत में 3,000 रुपये तक महंगे हुए तीन शानदार 5G स्मार्टफोन, जाने नई रेट

भारतीय बाजार में टेक दिग्गज ओप्पो (OPPO) ने अपने तीन लोकप्रिय 5G स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है जिससे ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। दैनिक जागरण और 91Mobiles रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अपने OPPO F33 5G, OPPO A6 5G और OPPO A6 Pro 5G मॉडल्स के दामों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टेक दिग्गज ओप्पो (OPPO) ने अपने तीन लोकप्रिय 5G स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है जिससे ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। दैनिक जागरण और 91Mobiles रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अपने OPPO F33 5G, OPPO A6 5G और OPPO A6 Pro 5G मॉडल्स के दामों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

पढ़ें :- भारतीय डाक ने पहली बार 4000 करोड़ की कमाई के साथ रचा इतिहास

इनके दामों में इजाफा ग्लोबल मार्केट में मेमोरी चिप्स और अन्य पुर्जों की बढ़ती लागत के चलते किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ये संशोधित कीमतें ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

OPPO F33 5G पर सबसे बड़ी बढ़ोतरी

OPPO F33 5G प्रीमियम मिड-रेंज सीरीज के बेस वेरिएंट में सबसे ज्यादा यानी की 3,000 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि बाकी वेरिएंट्स सिर्फ 2,000 रुपये महंगे हुए हैं। वही 6GB RAM + 128GB स्टोरेज जैसे बेस वेरिएंट की कीमत अब ₹31,999 से बढ़कर ₹34,999 हो गई है। इसके अलावा 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदने के लिए अब ग्राहकों को ₹36,999 खर्च करने होंगे। वही 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की नई कीमत अब ₹39,999 तय की गई है।

OPPO A6 5G के भी बढ़े दाम

पढ़ें :- हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किया 187 किमी की रेंज वाली नया VIDA EVooter VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर

कंपनी ने इस स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में एक समान 2,000 रुपये की वृद्धि की है। जिसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अब ₹23,999, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट अब बाजार में ₹25,999, और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले नए वेरिएंट की नई कीमत ₹27,999 हो गई है।

OPPO A6 Pro 5G हुआ और महंगा

प्रो मॉडल को पसंद करने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। इस मॉडल के दाम भी 2,000 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का नया खुदरा मूल्य ₹28,999, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट अब ₹31,999 की कीमत पर मिलेगा।

क्यों बढ़ाई गईं स्मार्टफोन की कीमतें?

मार्केट रिसर्चर और टेक विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर स्मार्टफोन बनाने वाले आवश्यक कंपोनेंट्स, विशेषकर हाई-स्पीड स्टोरेज और रैम (RAM) की कीमतों में काफी उछाल आने की वजह से स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाई गईं है। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीकों के बढ़ते चलन के कारण इन चिपसेट्स और मेमोरी मॉड्यूल की मांग बहुत अधिक बढ़ गई है, जिससे निर्माताओं के लिए मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट (Bill of Materials) को संभालना मुश्किल हो रहा है। सभी कंपनियां अपने इसी बढ़ती लागत का भार अब अपने उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं। वही खुदरा विक्रेताओं का मानना है कि आने वाले अगले कुछ दिनों में अन्य ब्रांड्स भी महंगे हो सकते हैं।

पढ़ें :- BSNL ने लॉन्च किया ₹1.34 लाख का सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क के होगी कॉलिंग

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...