1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में बीजेडी के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से रचाई शादी, वायरल हुईं तस्वीरें

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में बीजेडी के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से रचाई शादी, वायरल हुईं तस्वीरें

Mahua Moitra Marriage : तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा (TMC MP Mahua Moitra) ने अपना नया जीवन साथी चुन लिया है। उन्होंने बीजू जनता दल (BJD) के नेता और पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा को जीवन साथी बनाया है, हालांकि इन दोनों की तरफ से अभी तक शादी को लेकर ऑफीशियल जानकारी नहीं मिली है।

By santosh singh 
Updated Date

Mahua Moitra Marriage : तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा (TMC MP Mahua Moitra) ने अपना नया जीवन साथी चुन लिया है। उन्होंने बीजू जनता दल (BJD) के नेता और पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा (Former MP Pinaki Mishra) को जीवन साथी बनाया है, हालांकि इन दोनों की तरफ से अभी तक शादी को लेकर ऑफीशियल जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि महुआ और पिनाकी ने जर्मनी में शादी की है। इन दोनों की एक तस्वीर भी सामने आयी है।

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

‘द टेलीग्राफ’ (The Telegraph) की एक रिपोर्ट के मुताबिक महुआ और पिनाकी चुपचाप जर्मनी में शादी के बंधन में बंध गए हैं। टीएमसी की तरफ से अभी तक इस मामले पर किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। महुआ अपने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रही हैं।

 महुआ दूसरी बार बनीं सांसद

महुआ मोइत्रा का बतौर सांसद दूसरा कार्यकाल चल रहा है। वे 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से खड़ी हुई थीं। महुआ ने इस चुनाव में जीत दर्ज की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कल्याण चौबे को हराया था। महुआ दूसरी बार फिर इसी सीट से चुनी गईं। उन्होंने इस बार भाजपा की प्रत्याशी अमृता रॉय को हराया था।

जब महुआ पर लगे ‘कैश फॉर क्वैरी’ के गंभीर आरोप

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

महुआ मोइत्रा का पहला कार्यकाल काफी विवादित रहा। उन पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगा था। महुआ ‘कैश फॉर क्वैरी’ मामले में बुरी तरह फंस गई थीं। उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी, हालांकि महुआ ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी दी थी। महुआ पर अपने दोस्त हीरानंदानी को संसद की लॉगइन आईडी और पासवर्ड शेयर करने का भी आरोप लगा था।

पहले भी सुर्खियों में रही है महुआ की निजी ज़िंदगी

महुआ मोइत्रा की निजी ज़िंदगी पहले भी चर्चा में रह चुकी है। उन्होंने पहले डेनमार्क के निवेशक लार्स ब्रोरसन से विवाह किया था, जो बाद में तलाक में समाप्त हुआ। इसके बाद वह तीन वर्षों तक वकील जय अनंत देहाद्रई के साथ रिश्ते में रहीं। बाद में उन्होंने उन्हें धोखा देने वाला प्रेमी कहा था।

पिनाकी का कैसा रहा है निजी जीवन

बीजू जनता दल के नेता पिनाकी मिश्रा की बात करें तो पुरी से सांसद रह चुके हैं। लोकसभा के डेटा के मुताबिक पिनाकी की पहली शादी संगीता मिश्रा से हुई थी। पिनाकी और संगीता 16 जनवरी 1984 को शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं, लेकिन अब पिनाकी महुआ के साथ रिश्ते में आ गए हैं।

पढ़ें :- 'ऐसे सनातन में नहीं रह सकता, अगले महीने इस्लाम या बौद्ध धर्म अपनाऊंगा', आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी

पिनाकी मिश्रा: एक वरिष्ठ वकील और अनुभवी नेता

पिनाकी मिश्रा का जन्म 23 अक्टूबर 1959 को हुआ था। वे बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता हैं और पुरी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। 1996 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री ब्रज किशोर त्रिपाठी को हराया था। पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता पिनाकी मिश्रा ने भारत के सुप्रीम कोर्ट समेत विभिन्न हाई कोर्ट्स और प्रमुख न्यायाधिकरणों में प्रैक्टिस की है। इस निजी समारोह को लेकर भले ही दोनों नेता चुप्पी साधे हुए हों, लेकिन उनकी शादी की तस्वीरें ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...