इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्षों में प्रदेश भर में हुए कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका 'कौशलम' का विमोचन भी हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा, आज हर युवा को विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार उसके भविष्य के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने देगी।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्षों में प्रदेश भर में हुए कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका ‘कौशलम’ का विमोचन भी हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा, आज हर युवा को विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार उसके भविष्य के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। आज MSME क्षेत्र सवा तीन करोड़ से अधिक युवाओं और कारीगरों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है। AI, Robotics, Drone Technology, Space Technology और 3D Printing जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण आज उत्तर प्रदेश के ITIs में दिया जा रहा है। Plumbing से लेकर Semiconductor Manufacturing तक का प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश के Skill Development Centres में उपलब्ध कराया जा रहा है।
कौशल विकास मिशन एवं ITI से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं उद्यमिता से आत्मनिर्भर बने युवाओं को आज विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया।
इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन… pic.twitter.com/0auK9JuJyE
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 15, 2026
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार व ट्रस्ट से जवाब मांगा, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
उन्होंने आगे कहा, हर जनपद में MSME, Vocational Education & Skill Development तथा श्रम एवं सेवायोजन विभाग मिलकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर Employment & Industrial Zone स्थापित करेंगे। ये World-Class Skilling Centres होंगे, जहां युवाओं की रुचि और योग्यता के अनुरूप उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उनकी पसंद के क्षेत्र में तत्काल रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश का युवा कार्यबल ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। वर्ष 2029-30 तक 1 Trillion Dollar Economy का जो लक्ष्य हमने निर्धारित किया है, उसे हम अपने युवाओं के बल पर अवश्य प्राप्त करेंगे। UNESCO ने इस वर्ष World Youth Skills Day की थीम ‘Skills for a Shared Future’ यानी ‘साझा भविष्य के लिए कौशल’ निर्धारित की है। हमें यह याद रखना होगा कि भविष्य तभी साझा होता है, जब अवसर साझा होते हैं और अवसर तभी साझा होते हैं, जब उस सोच वाली सरकार हो।