1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. यूपीपीएससी में सहायक निदेशक जैसे 50 पदों में आवेदन करने का आज आखिरी मौका

यूपीपीएससी में सहायक निदेशक जैसे 50 पदों में आवेदन करने का आज आखिरी मौका

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा सहायक निदेशक, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी, प्रिंसिपल, रीडर और लेक्चरर जैसे कुल 50 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 9 जून 2025 को समाप्त हो रही है। जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा सहायक निदेशक, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी, प्रिंसिपल, रीडर और लेक्चरर जैसे कुल 50 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 9 जून 2025 को समाप्त हो रही है। जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

बताते चले कि ऑनलाइन आवेदन 8 मई 2025 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2025 को इसकी परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 जून 2025 है। वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 16 जून 2025 रहेगी। आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 रहेगी। प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि परीक्षा से कुछ दिन पूर्व तक रहेगी। परीक्षा और मेरिट सूची आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार किया जायेगा।

इसकी पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया

बतादें कि अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए अनुभव आवश्यक है। विस्तृत पात्रता विवरण आयोग की अधिसूचना में जाकर देख सकते हैं। आयु सीमा पदानुसार न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 40-50 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार या दोनों शामिल हो सकते हैं। आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 है, जबकि परीक्षा एवं मेरिट सूची आयोग की अनुसूची के अनुसार जारी की जाएगी।

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 105 रुपये, एससी/एसटी के लिए 65 रुपये और दिव्यांग (पीएच) वर्ग के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

“Apply Online” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती के सामने “Click here to apply” पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें।

पढ़ें :- अग्निवीरों की नौकरी होगी छह साल, चार साल बाद दो साल का एक्सटेंशन देने की तैयारी, जानिए पूरी योजना

नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जैसी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्र पोर्टल के माध्यम से करना होगा।

शुल्क भुगतान के बाद पूरा आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें शैक्षिक योग्यता, अनुभव, पद विवरण आदि शामिल हों।

अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।

सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसकी एक प्रति भविष्य के लिए प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

पढ़ें :- रिजीम चेंज मांगने वालों को नहीं मिलेगी नौकरी, योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बदला कैरेक्टर सर्टिफिकेट का नियम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...