1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 05 मार्च 2025:मकर, धनु, मेष और कुंभ राशि के लोगो का आज साथ देगा भाग्य, कैसा रहेगा आपका दिन जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफल 05 मार्च 2025:मकर, धनु, मेष और कुंभ राशि के लोगो का आज साथ देगा भाग्य, कैसा रहेगा आपका दिन जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल

आज बुधवार को गणेश जी की चार राशियों पर विशेष कृपा होगी। मकर, धनु, मेष और कुंभ राशि के लोगो का भाग्य साथ देने वाला है। इन राशियों के लोगो के लिए आज अच्छा दिन है। कैसा रहेगा आपका दिन जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज का राशिफल 05 मार्च 2025: आज बुधवार को गणेश जी की चार राशियों पर विशेष कृपा होगी। मकर, धनु, मेष और कुंभ राशि के लोगो का भाग्य साथ देने वाला है। इन राशियों के लोगो के लिए आज अच्छा दिन है। कैसा रहेगा आपका दिन जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल।

पढ़ें :- Rahu Ketu Transit 2026 : साल 2026 में राहु-केतु के गोचर , जानें शुभ-अशुभ प्रभाव

मेष – आज पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। वरिष्ठ सदस्य आपके कामों में सहयोग करेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी।

वृषभ – आज आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर ध्यान दें। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें।

मिथुन – आज नई योजनाएँ बनाने के लिए समय अनुकूल है। मित्रों और परिवार के साथ समय बिताएँगे। शौक-मौज की चीजों पर धन व्यय होगा।

कर्क – आज सावधानीपूर्वक कार्य करें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आर्थिक मामलों में ध्यान दें। आज बिजनेस में सुधार होगा।

पढ़ें :- 6 दिसंबर 2025 का राशिफल : शनिदेव की कृपा से इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ,पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

सिंह – आज अजनबियों पर भरोसा सोच-समझकर करें। नौकरी में प्रमोशन संभव है। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

कन्या – आज चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। परिवार में सामंजस्य की कमी से विवाद संभव है। सुख-सुविधाओं पर ध्यान दें।

तुला – आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। तरक्की की राह में बाधाएँ दूर होंगी। घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक – आज मानसिक शांति मिलेगी। अनावश्यक खर्च परेशान करेंगे। योग और ध्यान का सहारा लें। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है।

धनु – आज प्रसन्नता का अनुभव होगा। सरकारी नौकरी में ट्रांसफर संभव है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

पढ़ें :- Paush Month 2025 : कल से पौष माह का आरंभ, श्राद्ध, तर्पण, दान फलदायी माने जाते हैं

मकर – आज शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। कार्य क्षेत्र में नई सोच का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

कुंभ – आज दिन अनुकूल रहेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

मीन – आज दिनचर्या को बेहतर बनाने की कोशिश करें। राजनीति में जन समर्थन मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...