1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 17 मार्च 2025: आज महादेव की कर्क राशि पर रहेगी विशेष कृपा, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी

आज का राशिफल 17 मार्च 2025: आज महादेव की कर्क राशि पर रहेगी विशेष कृपा, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी

आज का राशिफल 17 मार्च 2025: आज 17 मार्च दिन सोमवार को महादेव की कुछ राशियों पर विशेष कृपा रहेगी। जहां एक तरफ मिथुन राशि के लोगो को आज पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं कर्क राशि के लोगो को आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बिजनेस में मेहनत रंग लाएगी। कैसा रहेगा आज आपका दिन जानने के लिए पढ़ें  अपना दैनिक राशिफल।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज का राशिफल 17 मार्च 2025: आज 17 मार्च दिन सोमवार को महादेव की कुछ राशियों पर विशेष कृपा रहेगी। जहां एक तरफ मिथुन राशि के लोगो को आज पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं कर्क राशि के लोगो को आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बिजनेस में मेहनत रंग लाएगी। कैसा रहेगा आज आपका दिन जानने के लिए पढ़ें  अपना दैनिक राशिफल।

पढ़ें :- इंडिगो संकट अभी भी नहीं हुआ खत्म! आज 300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली से बेंगलुरु तक का किराया 50000 पहुंचा

मेष – आज अकस्मात धन लाभ से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ – परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आज ननिहाल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। विदेश से व्यापार करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन – आज पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ डिनर की योजना बन सकती है।

कर्क – आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बिजनेस में मेहनत रंग लाएगी। आज आय के स्रोत बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में निर्णय न लें। संतान की तरक्की से प्रसन्नता होगी।

पढ़ें :- बाबरी मस्जिद की नींव रखने घर से निकले हुमायूं कबीर, बोले- हाई कोर्ट के ऑर्डर के बाद, पुलिस मेरे साथ

सिंह – आज संतान के दायित्व पूरे होंगे। माता की सेवा करें। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएं। परिवार में तनाव कम होगा।

कन्या – आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। आज लंबी दूरी की यात्राओं के योग हैं।

तुला – आज नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। परिवार के धार्मिक संस्कारों में भाग लेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। गाड़ी धीमे चलाएं।

वृश्चिक – आज पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। विनम्र स्वभाव रखें। आज अनावश्यक खर्चों से बचें। थकान व तनाव रह सकता है।

धनु – आज आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पढ़ाई के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है।

पढ़ें :- Mahaparinirvan Diwas: पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने डॉ. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

मकर – आज पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज मित्रों से सहयोग मिलेगा। आज जमीन-जायदाद के मामलों में जल्दबाजी न करें।

कुंभ – आज यात्रा सुखद होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इच्छाएं पूर्ण होंगी। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे।

मीन – दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। रिसर्च के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन संघर्ष करना होगा। विद्यार्थी मेहनत करें, सफलता मिलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...