HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 22 मार्च 2025: कुभ राशि के लोगो को धन सम्मान में वृद्धि के बन रहे हैं योग, कैसा रहेगा आपका दिन पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफल 22 मार्च 2025: कुभ राशि के लोगो को धन सम्मान में वृद्धि के बन रहे हैं योग, कैसा रहेगा आपका दिन पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 22 मार्च दिन शनिवार कुम्भ राशि के लोगो के लिए बेहद शुभ है और धन सम्मान में वृद्धि के योग हैं। वहीं कन्या राशि के लोगो के लिए आज का दिन लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। आज पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। 

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज का राशिफल 22 मार्च 2025: आज 22 मार्च दिन शनिवार कुम्भ राशि के लोगो के लिए बेहद शुभ है और धन सम्मान में वृद्धि के योग हैं। वहीं कन्या राशि के लोगो के लिए आज का दिन लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। आज पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा।

पढ़ें :- आज का राशिफल 21 मार्च 2025: आज मां लक्ष्मी की इन पांच राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, रोजगार और नई संपत्ति खरीदने के बन रहे है योग

मेष आज सामाजिक और पारिवारिक जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी शुभ काम में धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृष – नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी, और व्यावसायिक स्थिति भी सुदृढ़ है। प्रेम-संतान के मामले में भी दिन अच्छा है। सुखद दिन का निर्माण हो रहा है।

मिथुन – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य में विघ्न-बाधा रहेगी, लेकिन वे संपन्न भी होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम-संतान मध्यम हैं, जबकि व्यापार अच्छा है।

कर्क – महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। भावुकता में आकर फैसला लेने से नुकसान हो सकता है। आज प्रेम-संतान मध्यम हैं, और व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा।

पढ़ें :- आज का राशिफल 20 मार्च 2025: मेष और वृष राशि पर भगवान विष्णु की रहेगा विशेष कृपा धन लाभ के बन रहे हैं योग

सिंह – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखनी चाहिए और धैर्य से काम लेना चाहिए।

कन्या – आज का दिन लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। आज पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। आज व्यापार अच्छा चलेगा धन लाभ का योग बन रहा है।

तुला – आज का दिन सफलतादायक रहेगा। साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा। समय ठीक है।

वृश्चिक – आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यों में सावधानी बरते। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। आज वाहन चलाते समय सावधान रहे नहीं तो चोट लग सकती है।

धनु – आज का दिन खुशी से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा, और राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे।

पढ़ें :- आज का राशिफल 19 मार्च 2025: आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, प्रमोशन और खुशखबरी मिलने के योग

मकर – आज व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे, नियम पालन रखें, और व्यक्तित्व एवं प्रभाव बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे।

कुम्भ – आज का दिन शुभ है, और आपके धन सम्मान में वृद्धि के योग हैं। नई-नई खोज करने में समय बिताएंगे, लेकिन खर्चों में सावधानी बरतें।

मीन – आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है करियर में आज पारिवारिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...