1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में दर्दनाक घटना: ई-रिक्शा चालक शुभम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नौतनवा में दर्दनाक घटना: ई-रिक्शा चालक शुभम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नौतनवा में दर्दनाक घटना: ई-रिक्शा चालक शुभम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर के बिस्मिल नगर मोहल्ले में मंगलवार की शाम जहर खाने वाले युवक की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम कुमार उर्फ विकास (20 वर्ष) के रूप में हुई है। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पढ़ें :- UP Weather : पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

परिजनों के अनुसार शुभम ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान सुबह करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में केवल बड़ा भाई आकाश, जो कपड़े की दुकान पर काम करता है, वहीं शुभम लोन लेकर ई-रिक्शा चलाकर गुज़ारा करता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहा था, साथ ही उसने समूह से भी कुछ पैसे उधार ले रखे थे।

घटना की सूचना किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही सीओ नौतनवा अंकुर गौतम और थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- Andhra Bus Fire Accident : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 13 लोगों की मौत और 22 घायल

घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

युवक की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...