1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर लहराया तिरंगा,पाकिस्तानियों की फजीहत, भारतीयों को गौरव से भर देने वाला देखें VIDEO

दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर लहराया तिरंगा,पाकिस्तानियों की फजीहत, भारतीयों को गौरव से भर देने वाला देखें VIDEO

भारत के स्वतंत्रता दिवस पर दुबई में बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया और वहां हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को प्रदर्शित किया। एक वीडियो जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत को तिरंगे से रोशन किया गया है और साथ में भारतीय राष्ट्रगान, ‘जन गण मन’ बज रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

दुबई। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर दुबई में बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया और वहां हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को प्रदर्शित किया। एक वीडियो जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत को तिरंगे से रोशन किया गया है और साथ में भारतीय राष्ट्रगान, ‘जन गण मन’ बज रहा है।

पढ़ें :- Pakistan: पाक की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उसका समर्थन करने को तैयार : आईएमएफ

पढ़ें :- Pakistan Suicide Attack : पाकिस्तान में जापानी नागरिकों की गाड़ी पर आत्मघाती हमला, दो लोगों की मौत

माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर वीडियो शेयर किया, जिससे कई लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। एक्स यूजर ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रगान के साथ बुर्ज खलीफा पर भारतीय ध्वज। रोंगटे खड़े कर देने वाला क्षण!’

यह दुबई में पाकिस्तानियों द्वारा हंगामा मचाने के ठीक दो दिन बाद हुआ है। दरअसल, दुबई से वायरल हुए एक वीडियो में बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखाए जाने पर सैकड़ों पाकिस्तानी गुस्से में दिख रहे हैं। वीडियो में पाकिस्तानी नागरिकों की भारी भीड़ को आधी रात के दौरान बुर्ज खलीफा के पास इंतजार करते हुए दिखाया गया है क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि यह उनके राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन होगा। हालांकि, उन्हें निराशा हुई कि ऐसा नहीं हुआ।

लेकिन, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के एक दिन बाद दुबई में मौजूद दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर सोमवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर उसका झंडा प्रदर्शित किया गया। बुर्ज खलीफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो के साथ एक पोस्ट में कहा गया, ‘पाकिस्तान के लोगों को उनके देश की विरासत और महान उपलब्धियों का जश्न मनाने वाले गर्व, एकता और समृद्धि से भरे दिन की शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि भविष्य में पाकिस्तान, देश और लोगों को अधिक सफलता और खुशी मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

दो दिन पहले रविवार की रात को कई पाकिस्तानी लोग 829.8 मीटर ऊंची इमारत पर अपने राष्ट्रीय ध्वज को देखने की उम्मीद में एकत्र हुए। लेकिन आधी रात के कुछ मिनटों के बाद भी इमारत पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया, जिससे उन्हें निराशा हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्रसारित किया गया, जिसके बाद उस पर कई टिप्पणियां भी आईं। बुर्ज खलीफा पर अक्सर मित्र देशों का राष्ट्रीय ध्वज उनके राष्ट्रीय दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर प्रदर्शित किया जाता है।

पढ़ें :- सीमा हैदर और सचिन की शादी कराने वाले पंडित जी-बाराती बुरे फंसे; कोर्ट ने भेजा नोटिस, इस दिन होगी सुनवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...