1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ: मायावती ने कहा-इस चुनौती को सरकार आत्मनिर्भरता में बदले

ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ: मायावती ने कहा-इस चुनौती को सरकार आत्मनिर्भरता में बदले

मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,'मित्र' देश बताने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय आयात पर कल दिनांक 1 अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क तथा रूस से तेल आयात करने पर पेनाल्टी लगाने की भी नई उभरी चुनौती को केन्द्र सरकार इसे अवसर एवं आत्मनिर्भरता में बदलकर देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित नहीं होने देगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एक अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप के इस घोषणा के बाद देश में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती का भी इस मामले में बयान आया है। उन्होंने कहा, केन्द्र सरकार इसे अवसर एवं आत्मनिर्भरता में बदलकर देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित नहीं होने देगी।

पढ़ें :- फिल्मफेयर अवार्ड्स में अभिनेता अल्लु अर्जुन को फिल्म पुष्प-2 द रूल के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,’मित्र’ देश बताने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय आयात पर कल दिनांक 1 अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क तथा रूस से तेल आयात करने पर पेनाल्टी लगाने की भी नई उभरी चुनौती को केन्द्र सरकार इसे अवसर एवं आत्मनिर्भरता में बदलकर देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित नहीं होने देगी। इसको लेकर देश को दिये गये इस आश्वासन पर कि किसान, छोटे व मंझोले उद्योग और राष्ट्रहित से कोई समझौता नहीं करेगी, इस पर सरकार खरी उतरकर दिखाएगी भी, ऐसी देश को आशा।

पढ़ें :- 'लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट्स में बॉयफ्रेंड ने सैनिटाइजर डालकर लगाई आग', मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि

उन्होंने आगे लिखा, भारत दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला अधिकतर ग़रीबों और मेहनतकश लोगों का देश है, जिसे हर हाथ को काम देने वाली श्रम शक्ति के बल पर देश को आगे बढ़ाने की नीति बनाकर उस पर सही से अमल किया जाये तो देश निश्चय ही आत्मनिर्भरता के साथ-साथ ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ वाला सुखी व सम्पन्न देश बन सकता है, जिसमें ही संविधान के मानवतावादी एवं कल्याणकारी उद्देश्य के हिसाब से जन व देशहित पूरी तरह से निहित है व यह सुरक्षित भी रह सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...