1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. संडे स्पेशल लंच या डिनर में ट्राई करें बैंगन की यह टेस्टी और एकदम अलग रेसिपी

संडे स्पेशल लंच या डिनर में ट्राई करें बैंगन की यह टेस्टी और एकदम अलग रेसिपी

बहुत कम ही लोग हैं जिन्हें बैंगन पसंद हो, बैंगन की सब्जी या बैंगन के नाम से ही बच्चे से लेकर बड़ों का नाक मुंह बनने लगता है। लेकिन आज हम आपके लिए बैंगन की एक खास रेपिसी लेकर आएं हैं जिसे खाकर परिवार के सदस्य अपनी उंगलियोंं को चाटते रह जाएंगे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बहुत कम ही लोग हैं जिन्हें बैंगन पसंद हो, बैंगन की सब्जी या बैंगन के नाम से ही बच्चे से लेकर बड़ों का नाक मुंह बनने लगता है। लेकिन आज हम आपके लिए बैंगन की एक खास रेपिसी लेकर आएं हैं जिसे खाकर परिवार के सदस्य अपनी उंगलियोंं को चाटते रह जाएंगे। इतना ही नहीं बार बार बैंगन की यह रेसिपी को बनाने के लिए कहेंगे। तो फिर चलिए जानते हैं हैदराबादी बघारे बैंगन को घर में बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

हैदराबादी बघारे बैंगन बनाने के लिए यह है जरुरी सामग्री

आधा किलो मध्यम आकार के बैंगन, दो प्याज लच्छेदार कटे हुए दो चम्मच सफेद भुने हुए तिल दो से तीन चम्मच भुने नारियल का बुरादा भीगी इमली तीन से चार चम्मच तेल, एक चम्मच जीरा, दो से तीन प्याज बारीक कटे हुए, करी पत्ता, अदरक-लहसुन का पेस्ट, दो चम्मच नमक, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर एक चम्मच धनिया पाउडर, गरम मसाला

हैदराबादी बघारे बैंगन बनाने का यह है तरीका

हैदराबादी बघारे बैंगन बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें। इसमें आगे की तरफ से चीरा लगाकर जगह बना लें। अब लच्छेदार प्याज को तेल में फ्राई कर के सुनहरा कर लें। मूंगफली को रोस्ट कर लें और इसी तरह से नारियल का बुरादा भी रोस्ट कर लें। तिल को भुनकर रख लें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

अब मिक्सी के जार में भुने प्याज को डालें। साथ में भुना नारियल, मूंगफली, तिल को डालकर पेस्ट बना लें। अब किसी कड़ाही में दो से तीन चम्मच तेल डालकर गर्म करें। गर्म होते ही जीरा चटकाएं। साथ में बारीक कटा प्याज डाल दें। करीपत्ता डालें। अच्छी तरह से भुनें। प्याज भुनने लगे तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें। फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालें। साथ में धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर मिक्स करें। सबसे आखिरी में चीरा लगे बैंगन को डालें और मसालों के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें।

ऊपर से स्वादानुसार नमक डालें और ढंककर करीब 7-10 मिनट तक लगातार पकाएं। जिससे धीमी आंच पर बर्तन के भाप से सारे बैंगन पक जाएं। बस तैयार है। बस तैयार है टेस्टी बघारे बैंगन। इन्हें पराठे या रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...