1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Tsunami Warning : प्रशांत महासागर के टोंगा के पास शाम 5.48 बजे 7.1 तीव्रता का आया भूकंप , सुनामी का अलर्ट

Tsunami Warning : प्रशांत महासागर के टोंगा के पास शाम 5.48 बजे 7.1 तीव्रता का आया भूकंप , सुनामी का अलर्ट

Tsunami Warning After Earthquake: दक्षिण प्रशांत महासागर (South Pacific Ocean) में स्थित टोंगा द्वीप समूह के पास 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए है। इसके बाद सुनामी की चेतावनी (Tsunami Warning) जारी की गई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र टोंगा द्वीप से कुछ दूरी पर 10 किमी की गहराई में था।

By santosh singh 
Updated Date

पढ़ें :- वित्त मंत्रालय के आंकड़ों पर अखिलेश का पलटवार : बैंकों के निजीकरण, खाते से पैसे कटने और ऑनलाइन फ्रॉड समेत 12 मुद्दों पर दागे सवाल

क्या है अलर्ट?

यूएस सुनामी वार्निंग सिस्टम (US Tsunami Warning System) ने भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। टोंगा, फिजी और समोआ जैसे नजदीकी द्वीपों में सुनामी की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को तट से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

टोंगा 170 से अधिक द्वीपों वाला एक प्रशांत देश है, जो भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। 2022 में हुए हंगा टोंगा-हंगा हापाई ज्वालामुखी विस्फोट (Hunga Tonga-Hunga Haapai volcano eruption) ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचाई थी।

क्या भारत पर कोई असर?

पढ़ें :- बेटा होने की भविष्यवाणी गलत निकली तो मुस्लिम बाप-बेटे ने की पुजारी की हत्या, फिर हिन्दू शख्स को फंसाने की रची साजिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, भारत के तटीय इलाकों के लिए कोई खतरा नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि टोंगा द्वीप समूह में आज शाम 5.48 बजे रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...