1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Tulsi Mantra : तुलसी को जल अर्पित करते समय इन मंत्रों का करना चाहिए जाप,  सभी इच्छाएं पूरी होती हैं

Tulsi Mantra : तुलसी को जल अर्पित करते समय इन मंत्रों का करना चाहिए जाप,  सभी इच्छाएं पूरी होती हैं

सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, तुलसी का पौधा भविष्य का संकेत देता है। तुलसी का औषधीय उपयोग किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tulsi Mantra : सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, तुलसी का पौधा भविष्य का संकेत देता है। तुलसी का औषधीय उपयोग किया जाता है। तुलसी में रोग नाशक शक्ति पायी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, स्नान के बाद सबसे पहले तुलसी को जल अर्पित किया जाता है।  तुलसी के पौधे में जल अर्पित करते समय कुछ ऐसे मंत्र हैं जिनका जाप करने से व्यक्ति की इच्छाएं तो पूरी होती ही हैं।

पढ़ें :- अंकित बालियान की हो चुकी है हत्या, फिर क्यों करवा चौथ पर व्रत रखेंगी सीमा? जाने इसके पीछे की वजह

जल अर्पित करते समय ॐ सुभद्राय नमः का जाप करें। मंत्र के जाप करने भर से ही धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

तुलसी में जल अर्पित करते समय ध्यान रखें ये बातें

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार,  तुलसी में जल देते समय इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी तुलसी के पौधे में बिना स्नान किए जल न दें। इस बात का भी ध्यान रखें कि तुलसी को बिना स्नान किए छूए भी न। ऐसा करने से बुरा प्रभाव पड़ता है।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार,  बिना कुछ खाए-पिए ही तुलसी के पौधे में जल देनी चाहिए. इसलिए जब भी आप तुलसी में जल अर्पित करें इस बात का ध्यान रखें कि उससे पूर्व कुछ खाएं नहीं।

पढ़ें :- Karwa Chauth 2026 Puja Samagri : करवा चौथ व्रत पूजा में लगेगी ये सामग्री , अखंड सौभाग्य का प्रतीक मानकर तैयार करें वस्तुएं

3. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में जल हमेशा बिना सिलाई वाले कपड़े पहनकर देना शुभ माना जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...