1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of turmeric milk: बारिश के मौसम में होने वाली सर्दी बुखार या शरीर में दर्द और घाव क भरने में मदद करता है हल्दी वाला दूध

Benefits of turmeric milk: बारिश के मौसम में होने वाली सर्दी बुखार या शरीर में दर्द और घाव क भरने में मदद करता है हल्दी वाला दूध

सर्दी जुकाम या शरीर में कही भी दर्द होने पर दादी नानी हल्दी का दूध पीने की सलाह देती है। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाये जाते है। दूध में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of turmeric milk: सर्दी जुकाम या शरीर में कही भी दर्द होने पर दादी नानी हल्दी का दूध पीने की सलाह देती है। हल्दी में  एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाये जाते है। दूध में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। शरीर और दिमाग को मजबूत करता है। हड्डियों को मजबूत करता है। अगर किसी वजह से शरीर के बाहरी या अंदरुनी हिस्से में चोट लगी हो तो हल्दी वाला दूध दर्द में आराम देता है और घाव को भरने में मदद करता है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

हल्दी वाला दूध बनाने के लिए सामग्री

350 ml (मिली.) दूध
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
1 टी स्पून घी
1 टी स्पून शहद ( स्वाद के लिए)
1 इलाइची
2 साबुत काली मिर्च

हल्दी वाला दूध बनाने का तरीका

सबसे पहले एक सॉस पैन में हल्दी पाउडर, घी और शहद डालें। गुठलियां निकालने के लिए इसे जल्दी से फेंट लें। पैन में दूध, काली मिर्च और हल्की कुटी हुई इलाइची डालें। अच्छी तरह से फेंटें और मिश्रण को उबाल लें। आंच को कम से कम करें। इसे आंच से उतारने से पहले 2-3 मिनट के लिए धीरे-धीरे उबलने दें। इसे कप में छान लें और गरमागरम सर्व करें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...