एक्टर से नेता बने थलपति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्य के गवर्नर ने उन्हें चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में शपथ दिलाई । तमिलनाडु में आज से नई सरकार का आगाज हो गया है।
TVK S. Keerthana : एक्टर से नेता बने थलपति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्य के गवर्नर ने उन्हें चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में शपथ दिलाई । तमिलनाडु में आज से नई सरकार का आगाज हो गया है। VCK और IUML के समर्थन बाद अब थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने सरकार बना ली है। थलपति विजय ने आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ टीवीके के नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
कौन हैं कीर्तना?
मात्र 29 साल में बनी तमिलनाडु की मंत्री, , तोड़ा 70 साल का रिकार्ड
तमिलनाडु में TVK विधायक एस. कीर्तना ने मात्र 29 साल की उम्र में मंत्री पद की शपथ ली. वो तमिलनाडु की सबसे कम उम्र की मंत्री है. तमिल-हिंदी भाषा विवाद के बाद भी कीर्तना फर्राटेदार तरीके से हिंदी बोलती हैं. आइए जानते हैं एस. कीर्तना के बारे में?
शिवकाशी से चुनावी जीत
VK की युवा नेता कीर्तना ने भारत में पटाखों के निर्माण के लिए मशहूर शिवकाशी से चुनावी जीत हासिल की है। शिवकाशी से उन्होंने 11 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।. अब वो विजय की कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री के तौर पर शपथ ले चुकी है।
फर्राटेदार हिंदी
एस कीर्तना का नाम कीर्तन संपत है. वह कई भाषाओं की जानकार हैं। खास कर वह हिंदी बहुत अच्छे तरीके से बोलती है। चुनाव प्रचार के दौरान कीर्तन के कई इंटरव्यू सामने आए, जो हिंदी में थे। तमिलनाडु जहां हिंदी का विरोध होता है, वहां हिंदी में सार्वजनिक रूप से एक नेता का फर्राटेदार बोलना बड़ी बात होती है। वह शिवकाशी की पहली महिला विधायक हैं। उन्होंने ऐसा करके इस सीट पर लगभग 70 सालों से चली आ रही केवल पुरुष नेताओं के वर्चस्व को तोड़ दिया है।
पीजी तक की शिक्षा हासिल की
एस कीर्तना पहले राजनीतिक सलाहकार के तौर पर काम करती थीं। एस कीर्तना ने पीजी तक की शिक्षा हासिल की है।वह पूर्व में DMK नेता एम के स्टालिन सहित कई बड़े राजनीतिक नेताओं के साथ काम कर कर चुकी हैं।
उनका कहना है कि वह इस भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ने के लिए जरूरी मानती हैं। टीवीके की विचारधारा को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए पार्टी के किसी नेता का हिंदा बोलना जरूरी भी है।