1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी, बोले-थिरु विजय को मेरी शुभकामनाएं,’तमिलनाडु ने चुना है, एक नई पीढ़ी, एक नई आवाज़, एक नई कल्पना’

राहुल गांधी, बोले-थिरु विजय को मेरी शुभकामनाएं,’तमिलनाडु ने चुना है, एक नई पीढ़ी, एक नई आवाज़, एक नई कल्पना’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने थलपति विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विजय को तमिलनाडु का सीएम बनने पर बधाई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने थलपति विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विजय को तमिलनाडु का सीएम बनने पर बधाई है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की जिद के आगे आखिरकार झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन केस में FIR दर्ज, जानें कौन है नामजद?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि तमिलनाडु ने चुना है। एक नई पीढ़ी। एक नई आवाज़। एक नई कल्पना। थिरु विजय को मेरी शुभकामनाएं – वह तमिलनाडु के लोगों की उम्मीदें पूरी करें।

TVK, INC और गठबंधन के अन्य सहयोगी मिलकर मज़बूत और प्रगतिशील तमिलनाडु का करेंगे निर्माण

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें भी साझा की है। राहुल गांधी ने लिखा कि तमिलनाडु की जनता ने बदलाव को चुना है और थिरु विजय इसे साकार करने के लिए यहां मौजूद हैं। मैं इस सफ़र में उनके साथ खड़ा हूं और उनका समर्थन करता हूं। TVK, INC और गठबंधन के अन्य सहयोगी मिलकर एक अधिक मज़बूत और प्रगतिशील तमिलनाडु का निर्माण करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री को बधाई दी

पढ़ें :- पैलेट गन पीड़ित साहिल के साथ संसद मार्ग थाने के बाहर बैठे राहुल गांधी, कहा- FIR दर्ज होने तक नहीं जाएंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विजय और उनकी पार्टी टीवीके को बधाई दी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, मैं उन्हें, ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ और पूरे प्रगतिशील गठबंधन को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

इस सरकार का गठन ‘आत्म-सम्मान’, ‘सामाजिक न्याय’, ‘सशक्तिकरण’ और ‘तर्कसंगत सोच’ की स्थायी ताकत की पुनः पुष्टि करता है। ये ऐसे मूल्य हैं जिन्होंने लंबे समय से तमिलनाडु की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को परिभाषित किया है। यह वह विरासत है जिसे पेरियार और कामराजर ने गढ़ा था। तमिलनाडु में लाखों लोगों, खासकर युवाओं ने टीवीके पर अपना भरोसा जताया है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में ये आदर्श शासन का मार्गदर्शन करते रहेंगे और राष्ट्र को प्रेरित करेंगे। मैं नई सरकार के लिए कामना करता हूं कि वह करुणा, समावेशिता और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने में अपार सफलता प्राप्त करे।

पढ़ें :- पैलेट गन पीड़ित साहिल को साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी, पुलिस पर लगाया FIR नहीं दर्ज करने का आरोप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...