1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

TVS मोटर कंपनी ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का एक नया स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नये स्कूटर का नाम रखा गया है iQube MillionR।

By अनूप कुमार 
Updated Date

TVS iQube MillionR : TVS मोटर कंपनी ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का एक नया स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नये स्कूटर का नाम रखा गया है iQube MillionR। इस स्पेशल एडिशन को बाजार में उतारने की खास वजह ये है कि iQube स्कूटर अब तक 10 लाख यानी एक मिलियन ग्राहकों तक पहुंच चुका है।

पढ़ें :- Komaki Ultra : सिटी ड्राइव के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें रेंज कीमत और बूट स्पेस

यह टैगलाइन “MillionR” TVS के पुराने Jupiter स्कूटर के स्पेशल एडिशन से मिलती-जुलती है, जिसने साल 2016 में एक मिलियन ग्राहकों का आंकड़ा पार किया था। इसी के साथ iQube ने भी वही उपलब्धि हासिल कर ली है, जिससे TVS इस साल भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली Electric two-wheeler company बन गई है।

बैटरी
यह नया स्पेशल एडिशन 3.5 kWh बैटरी वाले वेरिएंट पर आधारित है और
वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1,40,138 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। एक बार चार्ज करने पर 145 किलोमीटर तक चलने का दावा करता है।

रंग
iQube MillionR में सबसे बड़ा बदलाव इसके नए रंग में देखने को मिलता है. इसमें नया Aurora Green डुअल-टोन कलर दिया गया है, जिसे TVS ने नॉर्दर्न लाइट्स यानी उत्तरी ध्रुव पर दिखने वाली रोशनी से प्रेरित होकर तैयार किया है।

अलग पहचान
इसके अलावा स्कूटर पर खास “MillionR” बैजिंग और प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री भी दी गई है, ताकि इसे बाकी सामान्य iQube मॉडल से अलग पहचान मिल सके।

पढ़ें :- Simple Ultra : ऑफिस-कॉलेज वालों के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें रेंज और कीमत

यूटिलिटी स्टोरेज कंपार्टमेंट
स्टोरेज के मामले में भी सुधार किया गया है, अब सामने की तरफ एक नया यूटिलिटी स्टोरेज कंपार्टमेंट जोड़ा गया है, जिससे कुल स्टोरेज क्षमता 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गई है।

चार्जिंग पोर्ट
साथ ही सीट के नीचे मौजूद USB पोर्ट के अलावा अब एक नया टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इस स्कूटर में 118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, अलग-अलग राइड मोड और रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर शामिल हैं।

रेंज
यह एक बार चार्ज करने पर 212 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है।

बैटरी-ऐज-अ-सर्विस
इसके अलावा TVS ग्राहकों को बैटरी-ऐज-अ-सर्विस यानी BaaS का विकल्प भी दे रही है, जिसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। इस विकल्प में ग्राहक शुरुआत में स्कूटर की पूरी कीमत नहीं चुकाते, बल्कि बैटरी के इस्तेमाल के हिसाब से अलग से भुगतान करते हैं, जिससे शुरुआती खर्च काफी कम हो जाता है।

पढ़ें :- TVS iQube : इस स्कूटी के दीवाने हुए लोग, जानें रेंज और कीमत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...