1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Heatwave Red Alert : यूपी के 22 जिलों में लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गिरेगा पारा

UP Heatwave Red Alert : यूपी के 22 जिलों में लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गिरेगा पारा

यूपी में भीषण गर्मी और तपिश का प्रकोप लगातार जारी है। माैसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया कि 25 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और लू से प्रभावित क्षेत्रों का दायरा बढेगा। फिलहाल अगले दो दिनों तक इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में भीषण गर्मी और तपिश का प्रकोप लगातार जारी है। माैसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया कि 25 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और लू से प्रभावित क्षेत्रों का दायरा बढेगा। फिलहाल अगले दो दिनों तक इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव और अब्बास अंसारी की मुलाकात से यूपी की सियासत गरम, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

गुरुवार के लिए यूपी के 22 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को बांदा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं वहीं 43.7 डिग्री के साथ प्रयागराज प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (Regional Meteorological Centre, Lucknow) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Senior Scientist Atul Kumar Singh) ने बताया कि 26 अप्रैल से एक नए विक्षोभ  सक्रिय (New Western Disturbance) होने से प्रदेश भर में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और पश्चिमी यूपी, तराई आदि में बूंदाबांदी से पारे में गिरावट के संकेत हैं।

इन जिलों में लू का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नोज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी व आस पास के क्षेत्र।

24 और 25 अप्रैल को लखनऊ में चलेगी लू

पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। झुलसा देने वाली धूप के साथ दिन में पछुआ हवाओं ने आग में घी का काम किया। अधिकतम तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (Regional Meteorological Centre, Lucknow) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Senior Scientist Atul Kumar Singh) ने बताया कि लखनऊ में फिलहाल तीन दिन तक तापमान का बढ़ना जारी रहेगा। 24 व 25 अप्रैल को राजधानी में लू चलने की चेतावनी है। इसके बाद 26 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (New Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से बादलों की सक्रियता बढ़ने और थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...