1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP NEWS : प्रयागराज में गिरी आसमानी बिजली, एक झटके में पूरा परिवार खत्म , पति-पत्नी समेत दो बेटियां जिंदा जलीं

UP NEWS : प्रयागराज में गिरी आसमानी बिजली, एक झटके में पूरा परिवार खत्म , पति-पत्नी समेत दो बेटियां जिंदा जलीं

यूपी के प्रयागराज जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा हल्लाबोल गांव में बीती रात आसमान से गिरी बिजली ने एक ही झटके में पूरे परिवार खत्म कर दिया। बिजली गिरने की घटना में दंपती और उनकी दो मासूम बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान वीरेंद्र वनवासी (35), उनकी पत्नी पार्वती वनवासी (32), बेटी राधा (3) और करिश्मा (2) के रूप में हुई है।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा हल्लाबोल गांव में बीती रात आसमान से गिरी बिजली ने एक ही झटके में पूरे परिवार खत्म कर दिया। बिजली गिरने की घटना में दंपती और उनकी दो मासूम बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान वीरेंद्र वनवासी (35), उनकी पत्नी पार्वती वनवासी (32), बेटी राधा (3) और करिश्मा (2) के रूप में हुई है। पूरा परिवार अपने खेत में बनी एक मड़ई (झोपड़ी) में सो रहा था। चारों लोग दो चारपाई पर लेटे हुए थे कि तभी अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिरी और झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

स्थानीय लोगों ने घटना की आवाज सुनी और जब तक वहां पहुंचे, तब तक सब कुछ राख हो चुका था। मड़ई पूरी तरह जल चुकी थी और चारों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार, यह परिवार बेहद गरीब था और बारिश से बचने के लिए खेत में बनी इस झोपड़ी में ही रात गुजारते थे। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुआवजे का आश्वासन

सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से परिवार की मौत पर दुख जताया गया है और आश्वासन दिया गया है कि सरकार की आपदा राहत योजना के तहत उचित मुआवजा जल्द दिया जाएगा।

बदलते मौसम में रहें सतर्क

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

मानसून के मौसम में अक्सर बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं, लेकिन इस बार इसने चार मासूम जिंदगियों को छीन लिया। यह हादसा एक बड़ी चेतावनी भी है कि हमें ऐसे मौसम में सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...