1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : योगी सरकार ने 15 PPS अफसरों का किया तबादला, मोहिनी पाठक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक बनीं

UP News : योगी सरकार ने 15 PPS अफसरों का किया तबादला, मोहिनी पाठक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक बनीं

यूपी (UP) योगी सरकार (Yogi Government)  ने गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। मोहिनी पाठक (Mohini Pathak) को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक (Additional Superintendent of Police of Police Recruitment and Promotion Board) नियुक्त किया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) योगी सरकार (Yogi Government)  ने गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। मोहिनी पाठक (Mohini Pathak) को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक (Additional Superintendent of Police of Police Recruitment and Promotion Board) नियुक्त किया गया है। महेश सिंह अत्रि को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद के पद पर तैनाती दी गई है। डॉ. अर्चना सिंह (Dr. Archana Singh) को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र सचान को अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में तैनाती दी गई है।

पढ़ें :- Breaking News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद पर POCSO Act के तहत FIR दर्ज, शंकराचार्य, बोले- शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी है 'हिस्ट्रीशीटर'

इसी तरह प्रमोद कुमार यादव को उपसेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के पद पर भेजा गया है। राजेंद्र प्रसाद यादव को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है।

मोहिनी पाठक को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात किया गया है। अनूप कुमार को मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। रंजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक/ स्टाफ ऑफिसर कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, (स्थापना), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ नियुक्त किया गया है। अभय कुमार मिश्र को अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता प्रतिष्ठान में तैनाती दी गई है। अशोक कुमार यादव को अपर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ में नियुक्त किया गया है। कृष्ण कांत सरोज को अपर पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना), मेरठ नियुक्त किया गया है।

डॉ. राजीव कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान नियुक्त किया गया है। डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं का अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। राहुल मिश्रा को देवरिया में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के पद पर तैनाती दी गई है। अरविंद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक, कार्यालय – पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

पढ़ें :- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यौन शोषण के आरोपों को बताया साजिश का हिस्सा, बोले-'मैं योगी नहीं हूं जो केस हटवा लूं...', कह दी ये बड़ी बात

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...