1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : मौलाना शहाबुद्दीन, बोले- फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ से फैल सकता है सांप्रदायिक तनाव, प्रतिबंध लगाने की मांग

UP News : मौलाना शहाबुद्दीन, बोले- फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ से फैल सकता है सांप्रदायिक तनाव, प्रतिबंध लगाने की मांग

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' (Udaipur Files) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पत्र लिखा है। मौलाना ने आशंका जताई है कि उदयपुर की घटना पर बनाई गई फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' के रिलीज होने से मुस्लिम समुदाय के लोगों की भावनाएं भड़क सकती हैं। इससे सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (Udaipur Files) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पत्र लिखा है। मौलाना ने आशंका जताई है कि उदयपुर की घटना पर बनाई गई फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ के रिलीज होने से मुस्लिम समुदाय के लोगों की भावनाएं भड़क सकती हैं। इससे सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है।

पढ़ें :- PCS Transfer: यूपी में 13 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट, किसको कहां मिली तैनाती

शहाबुद्दीन रजवी ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर में साल 2022 में हुई इस घटना की मुसलमानों ने निंदा की थी। हम आज भी उस घटना की निंदा करते हैं। उसी घटना के संबंध में उदयपुर फाइल्स (Udaipur Files) फिल्म बनाई गई है, जो 11 जुलाई 2025 को रिलीज की जाएगी। उसका ट्रेलर बीते दिनों में जारी कर दिया गया है।

फिल्म में आपत्तिजनक सीन : मौलाना 

मौलाना ने आरोप लगाया कि फिल्म के ट्रेलर में आपत्तिजनक सीन दर्शाए गए हैं। मुसलमानों को आतंकवादी की शक्ल में पेश किया गया है। धार्मिक भावनाएं भड़काई गईं हैं। भाजपा की पूर्व नेता नुपूर शर्मा का विवादित बयान भी दर्शाया गया है।

रजवी ने बताया कि मुसलमान भूखा रह सकता है। प्यासा रह सकता है, बेरोजगार रह सकता है। मगर अपने प्यारे नबी पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में छोटी से छोटी भी गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं कर सकता। देश के करोड़ों हिंदू भी पैगंबर ए इस्लाम का सम्मान करते हैं। इस फिल्म के रिलीज होने पर पूरे देश में तनाव फैलने और टकराव होने की संभावना है। इसलिए इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए।

पढ़ें :- Sambhal News : प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की, शादी की जिद पर अड़े थे दोनों

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...