1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav Result: मथुरा नगर निगम मेयर पद के BJP प्रत्याशी विनोद अग्रवाल आगे ,पढ़िए सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को मिल रहे कितने वोट

UP Nikay Chunav Result: मथुरा नगर निगम मेयर पद के BJP प्रत्याशी विनोद अग्रवाल आगे ,पढ़िए सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को मिल रहे कितने वोट

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। शनिवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।नगर निगम चुनाव की मतगणना के रुझान आने शुरु हो चुके हैं। 

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

UP Nikay Chunav Result:  उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। शनिवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।नगर निगम चुनाव की मतगणना के रुझान आने शुरु हो चुके हैं।

पढ़ें :- फ्री में राशन मोदी या भाजपा अपनी जेब से नहीं दे रही है, खाद्य सामग्री आपके टैक्स के पैसे से मिलती है: मायावती

कहीं कहीं नतीजे आने भी शुरु हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 760 नगर निकायों के लिए दो चरणों में मतदान हुए है। दोपहर के करीब 1:15 बजे तक के रुझानों में मथुरा नगर निगम महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी श्याम सुंदर से 69,039 वोटों से आगे चल रहे है।

महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को 92488 वोट मिले है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी श्याम सुंदर उपाध्याय 23449 मिले है जबकि समाजवादी पार्टी के तुलसीराम शर्मा को 7317 और बसपा के राजा अली को 22042 कांग्रेस समर्थित राजकुमार रावत को 18820 वोट मिले हैं।

जबकि फिरोजाबाद नगर निगम के आ रहे रुझानों में नगर निगम अब तक 12 राउंड की मतगणना में एक लाख से अधिक मतों की गिनती हो चुकी है। इसमें अब तक भारतीय जनता पार्टी की कामिनी राठौर 14994 वोटों से आगे चल रही है। 12 राउंड तक भाजपा को 39773 सपा की मशुरूर फातिमा को चौरसिया 24779 और बसपा की रुखसाना बेगम को 18529 वोट हासिल हुए है।

 

पढ़ें :- बसपा ने रायबरेली सहित तीन लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार,जानें कौन कहां से है मैदान में

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...