1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, यूपी में आंधी और गरज के साथ बारिश की चेतावनी

UP Rain Alert : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, यूपी में आंधी और गरज के साथ बारिश की चेतावनी

UP Rain Alert : यूपी समेत देश के कई राज्य इस भीषण गर्मी की चपेट में है। जिसको देखते हुए कुछ जगहों पर स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है, जबकि कई शहरों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। इस बीच, मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। जिसके चलते यूपी में गरज के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। ऐसे में गर्मी से कुछ हद राहत मिलने की उम्मीद है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Delhi weather: दिल्ली-एनसीआर में अभी और परेशान करेगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू चलने का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में 27 अप्रैल तक लगातार गर्मी रहने की चेतावनी दी है और कुछ इलाकों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, गाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ और बलिया जैसे जिलों हीटवेव चलने की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिमी हिस्सों के लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, झांसी और आसपास के इलाकों में आज लू की स्थिति रहने की उम्मीद है।

हालांकि, एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हफ्ते के आखिर में तापमान में कमी आ सकती है। 28 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। इस दौरान बिजली कड़कने, तेज हवाएं चलने एवं गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। इस भीषण गर्मी से बारिश राहत पहुंचाएगी और तापमान में गिरावट आ सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...