1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. UPSC Recruitment :उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस के लिए निकाली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

UPSC Recruitment :उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस के लिए निकाली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से लोअर पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। साथ ही इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दिया गया है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Uttarakhand Public Service Commission Recruitment: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से लोअर पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। साथ ही इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दिया गया है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक कैंडिडेट्स इस तारीख तक या इससे पहले अप्लाई कर दें।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 113 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें-नायब तहसीलदार के लिए 36 पद

  • उप कारापाल के लिए 14 पद
  • पूर्ति निरीक्षक के लिए 36 पद
  • विपणन निरीक्षक के लिए 6 पद
  • आबकारी निरीक्षक के लिए 5 पद
  • श्रम प्रवर्तन अधिकारी के लिए 5 पद
  • खांडसारी निरीक्षक के लिए 3 पद
  • ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के लिए 2 पद
  • गन्ना विकास निरीक्षक के लिए 6 पद

क्या है अप्लाई करने की योग्यता?

नायब तहसीलदार, उप कारापाल , पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खांडसारी निरीक्षक के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना आवश्यक है।

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक के पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कृषि में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी जो, कृषि विज्ञान में पीजी उपाधि रखता हो अन्य बातों के समान होंने पर समूह एक- सामान्य और समूह दो सामान्य के पदों पर सीधी भर्ती के मामले में अधिमान दिया जायेगा।

इस भर्ती के लिए आयु सीमा मिनिमम 21 वर्ष और मेक्सिमम 42 वर्ष निर्धारित है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई? 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।  सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें। अपना आवेदन पत्र पूरा भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें। आखिरी में उम्मीदवार अपने फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...