1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US-Iran War: ईरान-अमेरिका के बीच हुआ सीजफायर खत्म, ट्रंप ने किया बड़ा एलान

US-Iran War: ईरान-अमेरिका के बीच हुआ सीजफायर खत्म, ट्रंप ने किया बड़ा एलान

डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात तब कही है जब अमेरिकी सेना ने होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हमले से नाराज होकर ईरान पर हमले किए हैं। इसके बाद ईरान की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गयी है। ईरान ने भी कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ​सेना के ठिकानों को निशाना बनाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

US-Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर ​खत्म हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इसको लेकर एलान किया है। ट्रंप के इस एलान के बाद दुनियाभर में फिर से ​लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। उन्होंने तेहरान में बैठी इस्लामिक सरकार को बीमार सोच वाली बताया।

पढ़ें :- us-iran war : अमेरिका ने ईरान में बंदर अब्बास और रेलवे पुल को बनाया निशाना, Iran भी देगा करारा जबाब

डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात तब कही है जब अमेरिकी सेना ने होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हमले से नाराज होकर ईरान पर हमले किए हैं। इसके बाद ईरान की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गयी है। ईरान ने भी कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ​सेना के ठिकानों को निशाना बनाया है।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इस समय तुर्की की राजधानी अंकारा में हैं, जहां वह नाटो शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। यहां जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरान के साथ युद्धविराम अब खत्म हो गया है, तो उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से तो यह खत्म हो गया है। ट्रंप ने कहा कि, ईरान के साथ बातचीत करना सिर्फ समय को बर्बाद करने जैसा हैं

उन्होंने कहा कि, वह अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं करना चाहते, क्योंकि इससे कुछ हासिल नहीं होगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी अधिकारी चाहें तो बातचीत जारी रख सकते हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि उससे कोई नतीजा निकलेगा। ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व पर बेहद सख्त टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि अगर उसके पास परमाणु हथियार हुए तो वह उनका इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा। उनका कहना था कि अब इस मुद्दे पर उनका धैर्य समाप्त हो चुका है।

 

पढ़ें :- अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता: पीएम मोदी बोले-बाकी मुद्दों पर बातचीत से एक टिकाऊ और अंतिम समझौता हो सकेगा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...